वीरों की वीरगाथा, किसी ने आतंकियों का किया सफाया तो किसी ने दुश्मन को दी शिकस्त

देश की सुरक्षा के लिए अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले वीरों को आज सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में अभिनंदन को सम्मानित किया। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था।

अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था।
1/6 Image Source : राष्ट्रपति भवन
अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराया था।
2/6 Image Source : राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति कोविंद ने लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह कुशवाह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खात्मे के दौरान असाधारण सामरिक कौशल, निडर साहस और उत्कृष्ट नेतृत्व गुणों का प्रदर्शन किया।
3/6 Image Source : राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति कोविंद ने कैप्टन महेशकुमार भूरे को शौर्य चक्र प्रदान किया। उन्होंने एक टीम का नेतृत्व किया जिसने 6 टॉप आतंकवादी कमांडरों को मार गिराया। उन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अनुकरणीय नेतृत्व और अद्वितीय साहस का परिचय दिया।
4/6 Image Source : राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रीय राइफल्स की 42वीं बटालियन के नायक नरेश कुमार को शौर्य चक्र प्रदान किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एक गांव में एक आतंकवादी का सफाया करने में दृढ़ विश्वास और दृढ़ता के अपार साहस का प्रदर्शन किया।
5/6 Image Source : राष्ट्रपति भवन
दक्षिणी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल अनिल चावला को अति-विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया
6/6 Image Source : राष्ट्रपति भवन
एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा को अति-विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।