Pics: पीएम मोदी ने Plane Crash वाली जगह जाकर देखा तबाही का मंजर, घायलों से भी मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया और जमीनी हालात की समीक्षा की।
1/11 Image Source : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया और जमीनी हालात की समीक्षा की।
2/11 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने हादसे वाली जगह जाकर देखा कि आखिर कैसे विमान का एक हिस्सा बिल्डिंग को चीरते हुए बाहर निकल आया।
3/11 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।
4/11 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और इतने आकस्मिक और हृदय विदारक तरीके से इतने अधिक लोगों की मौत शब्दों से परे है।
5/11 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु के साथ अधिकारियों से मौजूदा हालात की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
6/11 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को यहां सिविल अस्पताल में मुलाकात की।
7/11 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने विमान में सवार यात्रियों में से एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने विश्वास कुमार से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और घटना के बारे में भी चर्चा की।
8/11 Image Source : PTI
पीएम मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में पहुंचे जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की।
9/11 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती लोगों से बातचीत की। बता दें कि प्लेन क्रैश होने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।
10/11 Image Source : pti
प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल के सीनियर डॉक्टर्स से भी हालात की जानकारी ली। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा गया है।
11/11 Image Source : PTI
बता दें कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में क्रैश हो गया था। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक शख्स ही जिंदा बचा। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल ने उड़ाया था, जो 8,200 घंटे की उड़ान के अनुभव वाले लाइन ट्रेनिंग कैप्टन थे।