5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना, 22 लग्जरी घड़ियां... DIG के घर से मिली अकूत संपत्ति; देखकर रह जाएंगे हैरान

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज तर्रार IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
1/8 Image Source : Reporter
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेज तर्रार IPS अधिकारी और रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
2/8 Image Source : Reporter
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली, जिसमें करोड़ों का कैश और आभूषण बरामद किया गया।
3/8 Image Source : Reporter
हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े ठिकानों से लगभग 5 करोड़ नकदी, करीब 1.5 किलोग्राम आभूषण, पंजाब में अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए।
4/8 Image Source : Reporter
इसके अलावा, दो लग्जरी वाहनों (मर्सिडीज और ऑडी) की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां, लॉकर की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं।
5/8 Image Source : Reporter
वहीं, हथियार में 1 डबल बैरल गन, 1 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 1 एयरगन, साथ में कारतूस बरामद किए गए।
6/8 Image Source : Reporter
इसके अलावा, बिचौलिए (कृष्नु) के परिसर पर तलाशी के दौरान 21 लाख नकद बरामद हुए हैं।
7/8 Image Source : Reporter
रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को एक निजी व्यक्ति के साथ 8 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी शिकायतकर्ता से मासिक आधार पर भी अवैध भुगतान की मांग कर रहा था।
8/8 Image Source : Reporter
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।