दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहा? ये चंद तस्वीरें बता देंगी पूरा हाल

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग की और पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके समेत तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद शनिवार को दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेड लगाए और वाहनों की जांच की। प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग इलाकों में हिरासत में लिया गया। मुंबई से दिल्ली रवाना हुए पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके को भी एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देखिए, प्रदर्शन से पहले और उसके दौरान की 10 खास तस्वीरें।
1/11 Image Source : ANI/India TV
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद शनिवार को दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। पुलिस ने कई रास्तों पर बैरिकेड लगाए और वाहनों की जांच की। प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग इलाकों में हिरासत में लिया गया। मुंबई से दिल्ली रवाना हुए पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके को भी एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देखिए, प्रदर्शन से पहले और उसके दौरान की 10 खास तस्वीरें।
2/11 Image Source : ANI
गोल डाकखाना इलाके में CJP के प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारी भी नजर आईं। प्रदर्शन में इन्होंने जमकर नारेबाजी की।
3/11 Image Source : ANI
मुंबई से दिल्ली रवाना होने से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका और NCP-SCP प्रवक्ता अनीश गावंडे के साथ बातचीत करते नजर आए। तीनों जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकले थे।
4/11 Image Source : ANI
बंगला साहिब गुरुद्वारे के आसपास भी प्रदर्शन का असर दिखाई दिया। यहां सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इलाके में पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी नजर आई।
5/11 Image Source : ANI
कनॉट प्लेस के पास प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स सक्रिय नजर आई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी को हिरासत में कुछ यूं लिया।
6/11 Image Source : ANI
दिल्ली पहुंचते ही CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने IGI एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गिया। विमान से उतरने के तुरंत बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
7/11 Image Source : ANI
कनॉट प्लेस के पास प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करते दिखे। बता दें कि इलाके में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
8/11 Image Source : ANI
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उन्हें बस में बैठाकर वहां से रवाना किया। कनॉट प्लेस के पास हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की पिंक फोर्स मौके पर मौजूद रही।
9/11 Image Source : ANI
प्रदर्शन के मद्देनजर मंडी हाउस इलाके में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए। सड़क पर लगाए गए बैरिकेड इस बात की गवाही दे रहे थे कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी।
10/11 Image Source : ANI
गोल डाकखाना इलाके में भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स ने प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया।
11/11 Image Source : ANI
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस सतर्क नजर आई। MG रोड पर पुलिसकर्मियों ने बसों की सघन जांच की, ताकि प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।