स्वच्छ हवा के मामले में इन शहरों ने मारी बाजी, चौंकाने वाला है नंबर 1 का नाम

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की लिस्ट आ गई है। आइए देखते हैं लिस्ट में शामिल ये 10 शहर कौन-कौन से हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की रैंकिंग में कई शहरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आइए, एक-एक करके इन शहरों के बारे में जानते हैं:
1/11 Image Source : India TV
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की रैंकिंग में कई शहरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आइए, एक-एक करके इन शहरों के बारे में जानते हैं:
2/11 Image Source : Unsplash
10. नागपुर: 183.8 अंक के साथ नागपुर ने 10वां स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र का यह शहर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की शीर्ष सूची में शामिल रहा।
3/11 Image Source : Pexels
9. गाजियाबाद और नवी मुंबई: गाजियाबाद और नवी मुंबई दोनों को 184-184 अंक मिले। दोनों शहर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे और शीर्ष 10 में जगह बनाई। 183.8 अंक के साथ नागपुर ने 10वां स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र का यह शहर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की शीर्ष सूची में शामिल रहा।
4/11 Image Source : Pexels
8. अहमदाबाद और विजयवाड़ा: अहमदाबाद और विजयवाड़ा ने 186-186 अंक हासिल किए। दोनों शहर संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे और स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में बराबरी की।
5/11 Image Source : Pexels
7. ठाणे, चंडीगढ़ और राजकोट: 187-187 अंकों के साथ ठाणे, चंडीगढ़ और राजकोट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे। तीनों शहर संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे और एक जैसी रैंक हासिल की।
6/11 Image Source : Pexels
6. रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने 189 अंक हासिल कर छठा स्थान पाया। शहर ने स्वच्छ हवा के मामले में बड़े शहरों के बीच अच्छा प्रदर्शन किया।
7/11 Image Source : Pexels
5. सूरत: गुजरात के सूरत ने 191 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। शहर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई।
8/11 Image Source : Pexels
4. भोपाल और आगरा: भोपाल और आगरा दोनों ने 192 अंक हासिल किए। दोनों शहर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे और स्वच्छ हवा के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया।
9/11 Image Source : Pexels
3. जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर ने 195 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। शहर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में शानदार प्रदर्शन किया।
10/11 Image Source : Pexels
2. इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर ने 197 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। मध्य प्रदेश के इस शहर ने स्वच्छ हवा की रैंकिंग में शीर्ष स्थान के बेहद करीब जगह बनाई।
11/11 Image Source : Pexels
1. लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने 198 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। शहर को लगातार बारिश और प्रदूषण स्तर कम होने का फायदा मिला और यह देश में सबसे साफ हवा वाले शहरों में शीर्ष पर रहा।