मेलोनी से लेकर UAE के राष्ट्रपति तक, PM मोदी ने 5 देशों के नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट दिया? सामने आई पूरी लिस्ट और फोटो

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली यानी 5 देशों की यात्रा की है। गुरुवार को पीएम मोदी वापस दिल्ली आ गए हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इन 5 देशों के बीच कई ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान हर देश के नेताओं को खास उपहार भी दिए हैं। इन उपहारों की पूरी लिस्ट और तस्वीरें सामने आ गई हैं।
1/16 Image Source : PTI
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली यानी 5 देशों की यात्रा की है। गुरुवार को पीएम मोदी वापस दिल्ली आ गए हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इन 5 देशों के बीच कई ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। पीएम मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान हर देश के नेताओं को खास उपहार भी दिए हैं। इन उपहारों की पूरी लिस्ट और तस्वीरें सामने आ गई हैं।
2/16 Image Source : Reporter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मूगा रेशम का शॉल भेंट किया है। असम के "गोल्डेन रेशम" के रूप में प्रसिद्ध मूगा रेशम, पूर्वोत्तर भारत की ब्रह्मपुत्र घाटी में पाया जाने वाला एक दुर्लभ और प्रतिष्ठित टेक्सटाइल है। ये अपने प्राकृतिक सुनहरे रंग और सहज सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। मूगा रेशम दुनिया के सबसे मजबूत प्राकृतिक रेशों में से एक के तौर पर जाना जाता है। मूगा रेशम अपनी मजबूती और लंबी आयु के लिए जाना जाता है, जो कि पीढ़ियों तक चलता। वक्त के साथ ही इस रेशन की चमक और भी निखरती जाती है। पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को शिरुई लिली डिजाइन का रेशमी शॉल भी भेंट किया है। यह शॉल भारत के मणिपुर में स्थित शिरुई काशोंग शिखर की धुंध भरी ऊंचाइयों से प्रेरित है। यह दुर्लभ शिरुई लिली से प्रेरित है, जो एक नाजुक घंटी के आकार का फूल है। यह दुनिया में कहीं और नहीं खिलता।
3/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला को पंडित भीमसेन जोशी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की सीडी से सुसज्जित संगमरमर की नक्काशी वाला एक बक्सा भेंट किया है। ये बक्सा भारत की हस्तशिल्प कला का एक बेहतरीन उदाहरण है। इसे जटिल पच्चीकारी या पिएत्रा ड्यूरा कला का उपयोग करके बनाया गया है जो कि इटली के फ्लोरेंस में उत्पन्न हुई मानी जाती है।
4/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक डॉ. क्वू डोंग्यू को भारत के उत्तम अनाजों का एक नमूना गिफ्ट किया है। इसमें केरल के पलक्कड़ की काली मिट्टी में उगने वाला लाल चावल, पश्चिम बंगाल का एक उच्च गुणवत्ता वाला, सुगंधित, छोटे दाने वाला गोविंदभोग चावल, इंडो-गंगा के मैदानों में उत्पन्न होने वाला और सुगंध की रानी के नाम से प्रसिद्ध बासमती चावल, असम की उपजाऊ ब्रह्मपुत्र घाटी में पाई जाने वाली जोहा चावल और सिद्धार्थनगर में उत्पन्न होने वाला बुद्ध चावल के नाम से मशहूर काला नमक चावल शामिल है।
5/16 Image Source : Reporter
प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक डॉ. क्वू डोंग्यू को हेल्दी मिलेट बार भी उपहार में दिया है। इसकी प्रमुख किस्मों में ज्वार और बाजरा शामिल हैं। ये अर्ध-शुष्क जलवायु और कम वर्षा के अनुकूल हैं और अपने उच्च पोषण तत्वों, जैसे कि आहार फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक खनिजों के लिए जानी जाती हैं।
6/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा को ब्लू पॉटरी और मीनाकारी एवं कुंदन की बालियां भेंट कीं हैं। आपके बता दें कि राजस्थान के जयपुर की ब्लू पॉटरी एक प्रसिद्ध, जीआई-टैग प्राप्त कला शैली है। इसे क्वार्ट्ज पाउडर, पिसे हुए कांच और मुल्तानी मिट्टी के एक अनूठे मिश्रण से बनाया जाता है, जो इसे कांच जैसी आकर्षक फिनिश देता है। वहीं, मीनाकारी और कुंदन की बालियां राजस्थान के शाही शिल्पकलाओं से उत्पन्न भारतीय आभूषण शिल्प कौशल की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक हैं।
7/16 Image Source : Reporter
प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन को मछली की आकृति वाली मधुबनी पेंटिंग भेंट की है। आपको बता दें कि मधुबनी पेंटिंग भारत और नेपाल के मिथिला क्षेत्र की एक लोक कला परंपरा है जिसे जीआई टैग प्राप्त है। मधुबनी कला में अक्सर देवी-देवताओं, प्रकृति और रोजमर्रा के जीवन के दृश्यों को फूलों, पक्षियों, पेड़ों और मछलियों जैसे रूपांकनों के माध्यम से चित्रित किया जाता है।
8/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन को शांतिनिकेतन का एक मैसेंजर बैग और लद्दाख की शुद्ध ऊन की शॉल भेंट की है। यह हस्तनिर्मित बैग शांतिनिकेतन से आया है, जिसे 'शांति का निवास' कहा जाता है। यह वह पवित्र स्थान है जहां गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने वैश्विक स्तर पर विचार-विमर्श की कल्पना की थी। वहीं, लद्दाख प्योर वूल स्टोल, जिसे पश्मीना शॉल के नाम से भी जाना जाता है, हिमालय की आत्मा को कपड़े में पिरोता है।
9/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन को रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं का एक संग्रह भेंट किया है। इसके अलावा लोकटक चाय भी गिफ्ट की लिस्ट में है। लोकटक चाय को पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, लोकटक झील के आसपास की हरी-भरी पहाड़ियों में उगाया जाता है। ये चाय अपने तैरते हुए "फुमडिस" और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
10/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया को एक गोंड पेंटिंग और भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लिखित 'कन्वीनिएंट एक्शन: कंटिन्यूटी फॉर चेंज' नामक किताब भेंट की है। बता दें कि गोंड पेंटिंग मध्य प्रदेश, भारत के सबसे बड़े आदिवासी समुदायों में से एक, गोंडी लोगों द्वारा प्रचलित एक जीवंत आदिवासी कला है।
11/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने फिनलैंड की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो को कमल तलाई पिछवाई की पेंटिंग उपहार में दी है। बता दें कि ये पेंटिंग राजस्थान की नाथद्वारा परंपरा की शांत सुंदरता और भक्तिमय कलात्मकता को पेश करती है। यह रचना पवित्रता, सद्भाव और आध्यात्मिक चिंतन का प्रतीक है।
12/16 Image Source : Reporter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन को बिदरी चांदी का एक सुंदर फूलदान गिफ्ट में दिया है। आपको बता दें कि ये दक्कन की परिष्कृत कला का प्रतीक है, जो अपनी जटिल चांदी की जड़ाई, सुंदर आकार और सूक्ष्म शिल्प कौशल के लिए फेमस है। ये हैदराबाद और दक्कन पठार के कारीगरों द्वारा पीढ़ियों से चलाई जा रही परंपरा का प्रतीक है।
13/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने पांच देशों की यात्रा के दौरान आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टडॉटिर को तेनजिंग नोर्गे द्वारा इस्तेमाल की गई बर्फ की कुल्हाड़ी की रेप्लिका उपहार में दी है। बता दें कि ये रेप्लिका उस महान उपकरण को श्रद्धांजलि है जिसे तेनजिंग नोर्गे ने 1953 में सर एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई के दौरान इस्तेमाल किया था।
14/16 Image Source : Reporter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को जीवन वृक्ष, केसर आम और मेघालय अनानास से सजी एक रोगन पेंटिंग भेंट की है। रोगन पेंटिंग गुजरात के कच्छ क्षेत्र की एक दुर्लभ और उत्कृष्ट वस्त्र कला है। केसर आम, जिसे जीआई टैग प्राप्त है और गुजरात की "आमों की रानी" भी कहा जाता है। वहीं, गिफ्ट में दिए गए अनानास भारत के मेघालय के स्वच्छ, पहाड़ी इलाकों में खूब फलते-फूलते हैं। ये विश्व के सर्वश्रेष्ठ अनानासों में गिने जाते हैं और इन्हें जीआई-टैग प्राप्त है।
15/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने UAE की महारानी शेख फातिमा बिन्त मुबारक अल केतबी को करीमनगर की एक सुंदर नक्काशीदार पेटी और माहेश्वरी रेशम का कपड़ा उपहार में दिया है। पेटी को बनाने के समय चांदी की चादरों पर हाथ से सावधानीपूर्वक जटिल आकृतियों को हथौड़े से उकेरा जाता है। इससे काफी बेहतर गहराई, बनावट और बारीकियां उत्पन्न होती हैं। वहीं, माहेश्वरी रेशम भारत की हथकरघा परंपराओं में से एक है। इसकी उत्पत्ति मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक शहर महेश्वर में हुई थी।
16/16 Image Source : Reporter
पीएम मोदी ने यूएई के प्रिंस को कोफ्तगरी की नक्काशी वाला एक कटार और मिथिला मखाना भेंट किया है। ये कटार जटिल कोफ्तगरी से सुशोभित है और भारत की युद्धकला और कलात्मक विरासत का एक बेहतरीन नमूना है। बता दें कि कोफ्तगरी स्टील पर महीन सोने और चांदी के तारों को जड़कर नाजुक पुष्प और ज्यामितीय आकृतियां बनाने की एक सूक्ष्म कला है। जटिल कोफ्तगरी से सुशोभित यह औपचारिक कटार भारत की युद्धकला और कलात्मक विरासत का एक अनूठा नमूना है। राजस्थान के उदयपुर में सिकलीगर और पारंपरिक धातु शिल्पकारों के एक छोटे समुदाय द्वारा की जाने वाली कोफ्तगरी, स्टील पर महीन सोने और चांदी के तारों को जड़कर नाजुक पुष्प और ज्यामितीय आकृतियाँ बनाने की एक सूक्ष्म कला है। वहीं, मिथिला मखाना, बिहार के मिथिला क्षेत्र का कृषि उत्पाद है। इसे जीआई टैग भी मिला हुआ है। ये शुद्धता, पोषण से भरपूर हैं। बता दें कि मखाना को फॉक्स नट या कमल के बीज के नाम से भी जाना जाता है।