PHOTOS: गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में लगाई डुबकी, तस्वीरों में देखें

महाकुंभ में लगातार उमड़ रहे जनसैलाब के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।
1/7 Image Source : Bhupendrapbjp
महाकुंभ में लगातार उमड़ रहे जनसैलाब के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की।
2/7 Image Source : Bhupendrapbjp
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि महाकुंभ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भारत की आस्था के केंद्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद हर व्यक्ति स्वयं को भाग्यशाली मानता है।’’
3/7 Image Source : Bhupendrapbjp
बड़े हनुमान मंदिर में सीएम भूपेंद्र पटेल ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और आरती की। मंदिर के महंत और बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज ने सीएम पटेल को लेटे हनुमान के मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
4/7 Image Source : Bhupendrapbjp
बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सेक्टर-सात स्थित गुजरात पवेलियन पहुंचे और वहां का अवलोकन किया। गुजरात पवेलियन में उन्होंने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’, साबरमती आश्रम और सूर्य मंदिर की प्रतिकृतियों का निरीक्षण किया।
5/7 Image Source : Bhupendrapbjp
यहां वह गुजरात के उत्पादों की प्रदर्शनी में भी गए और सभी व्यवस्थाओं को सराहा। गुजरात से भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने यहां 400 बिस्तर वाली एक ‘डॉरमेट्री’ की भी शुरुआत की।
6/7 Image Source : Bhupendrapbjp
कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम पटेल यांत्रिक नाव से त्रिवेणी संगम पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और श्लोकों के बीच की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी डुबकी लगाई।
7/7 Image Source : NandiGuptaBJP
इसके बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने गंगा पूजन और गंगा आरती की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह नौ बजे राजकीय विमान से प्रयागराज पहुंचे। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।