Photos: इन तस्वीरों को देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद, जानें पूरा मामला

सिंधु जल संधि के तहत जम्मू कश्मीर की 3 प्रमुख नदियों से पानी पाकिस्तान जाता है। सिंधु, झेलम और चिनाब ऐसी 3 प्रमुख नदियां हैं जिनसे पाकिस्तान को 80% पानी मिलता है।
1/9 Image Source : INDIA TV
सिंधु जल संधि के तहत जम्मू कश्मीर की 3 प्रमुख नदियों से पानी पाकिस्तान जाता है। सिंधु, झेलम और चिनाब ऐसी 3 प्रमुख नदियां हैं जिनसे पाकिस्तान को 80% पानी मिलता है।
2/9 Image Source : INDIA TV
झेलम नदी का पानी दक्षिण से मध्य कश्मीर और फिर उत्तरी कश्मीर की सबसे बड़ी वुलर झील में बहता है, जिसके बाद वह पानी सीधे पाकिस्तान चला जाता है।
3/9 Image Source : INDIA TV
भारत ने 1984 में वुलर झील पर तुलबुल नेविगेशन परियोजना का निर्माण शुरू किया लेकिन पाकिस्तान ने इसका विरोध किया और फिर 1987 में इसका काम फिर से रोकना पड़ा।
4/9 Image Source : INDIA TV
इसके बाद 2012 में इस प्रोजेक्ट पर आतंकी हमला हुआ, क्योंकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख से बहनी वाली तीन नदियों में झेलम नदी सब से बड़ी नदी है। जहां से सबसे ज्यादा पानी पाकिस्तान को जाता है।
5/9 Image Source : INDIA TV
पहलगाम आतंकी हमले और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद पाकिस्तान की हताशा सामने आ गई है क्योंकि तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट के पानी का सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान को होता है।
6/9 Image Source : INDIA TV
अगर यहां फिर से निर्माण शुरू होता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा जम्मू-कश्मीर को होगा और सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को होगा।
7/9 Image Source : INDIA TV
इन नदियों का पानी बंद होने से पाकिस्तान की कृषि, बागवानी और बिजली परियोजनाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो न सिर्फ झेलम नदी का जलस्तर तीन गुना बढ़ जाएगा बल्कि निश्चित रूप से झेलम नदी को एक नया जीवन भी मिल जाएगा।
8/9 Image Source : INDIA TV
ऐसे में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है... लेकिन भारत का साफ संदेश है कि जब तक पाकिस्तानी धरती से आतंकवाद को नहीं रोका जाता, तब तक पाकिस्तान को भारत के हिस्से के पानी से एक बूंद भी नहीं मिलेगा।
9/9 Image Source : INDIA TV
इस संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए भारत ने पूरी दुनिया में अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं ताकि पाकिस्तान की असलियत पूरी दुनिया के सामने आ सके।