मिशन 'पाक बेनकाब' पर इन देशों से भारतीय डेलिगेशन की आईं Photos

फ्रांस के बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इटली में है।
1/9 Image Source : @rsprasad
फ्रांस के बाद बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इटली में है।
2/9 Image Source : @supriya_sule
एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। यहां कई अहम बैठकों में प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत और एकजुट सोच को दोहराया।
3/9 Image Source : PTI
सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की।
4/9 Image Source : @ShashiTharoor
डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पनामा में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा देश अब दूसरा गाल आगे नहीं बढ़ाएगा।
5/9 Image Source : PTI
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा में पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-आचा से मुलाकात की।
6/9 Image Source : PTI
डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में सपा सांसद राजीव राय, बीजेपी सांसद बृजेश चौटा, आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता, आप सांसद अशोक कुमार मित्तल और अन्य सहित एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का ग्रीस के एथेंस पहुंचने पर ग्रीस में भारत के राजदूत रुद्रेंद्र टंडन द्वारा स्वागत किया गया।
7/9 Image Source : PTI
सऊदी अरब के रियाद में प्रिंस सऊद अल फैसल इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमैटिक स्टडीज के महानिदेशक मुशाबाब अल-कहतानी के साथ बैठक के दौरान बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में बीजेपी नेता निशिकांत दुबे, सतनाम सिंह संधू और रेखा शर्मा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और अन्य सहित एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल।
8/9 Image Source : PTI
सऊदी अरब के रियाद में थिंक टैंक गल्फ रिसर्च सेंटर के दौरे के दौरान भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा, सतनाम सिंह संधू, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
9/9 Image Source : PTI
सऊदी अरब के रियाद में नाइफ अरब यूनिवर्सिटी फॉर सिक्योरिटी साइंसेज के अध्यक्ष अब्दुल मजीद बिन अब्दुल्ला अल-बुनयान के साथ बैठक के दौरान भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा, निशिकांत दुबे, सतनाम सिंह संधू और रेखा शर्मा, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य