जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं ईशान किशन, PHOTOS में देखिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में ईशान किशन मैन ऑफ द मैच बने। उसके बाद से ईशान किशन ट्रेंड में हैं। उनके दादा ने ANI को दिए इंटरव्यू में 15 फरवरी को ही बताया है कि ईशान जल्द अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। इसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं। तो आपको बता दें कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है।
1/5 Image Source : PTI-Instagram/Aditi Hundia
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में ईशान किशन मैन ऑफ द मैच बने। उसके बाद से ईशान किशन ट्रेंड में हैं। उनके दादा ने ANI को दिए इंटरव्यू में 15 फरवरी को ही बताया है कि ईशान जल्द अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं। इसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई कि उनकी गर्लफ्रेंड कौन हैं। तो आपको बता दें कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है।
2/5 Image Source : Instagram/Aditi Hundia
अदिति हुंडिया जयपुर की मॉडल हैं। जयपुर के एक व्यवसायी की बेटी अदिति ने मिस दिवा 2018 विजेता और फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट के रूप में प्रसिद्धि हासिल की है और फैशन जगत में सोशल मीडिया पर उनकी ज़बरदस्त उपस्थिति है।
3/5 Image Source : Instagram/Aditi Hundia
2019 आईपीएल के दौरान तब अटकलें तेज हो गईं जब वह स्टेडियम के स्टैंड में ईशान को चीयर करती हुई "रहस्यमयी फैनगर्ल" के रूप में चर्चा में आईं थी, जिसके बाद इंस्टाग्राम पर उनकी मजेदार बातचीत ने इस चर्चा को और हवा दी।
4/5 Image Source : Instagram/Aditi Hundia
ईशान किशन के मैचों में अदिति की लगातार मौजूदगी से उनके प्रति काफी चर्चाएं भी हुईं। अब ईशान के फैंस उन्हें अदिति के साथ शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। खुद ईशान के दादा अनुराग पांडे ने ANI से कहा, "ईशान किशन जिससे भी शादी करना चाहेगा, हम उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। अदिति उसकी प्रेमिका है। वह एक मॉडल है। हमें वही स्वीकार करना चाहिए जिससे बच्चों को खुशी मिले।"
5/5 Image Source : Instagram/Aditi Hundia
गौरतलब है कि ईशान का क्रिकेट के प्रति जुनून किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने क्रिकेट के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी। अब उनके फैंस इस बात से खुश नजर आ रहे हैं कि एक तरफ ईशान ने भारत-पाक मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है और दूसरी तरफ वह अदिति हुंडिया के साथ जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।