Pics: लालू यादव परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे, तेज प्रताप दिखे अकेले, खाट पर लेटकर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा पुत्र और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ मतदान किया।
1/13 Image Source : PTI
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा पुत्र और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ मतदान किया।
2/13 Image Source : PTI
तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, पत्नी और बहनों के साथ पटना स्थित वेटरनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने युवाओं से बदलाव लाने की अपील की।
3/13 Image Source : PTI
जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव पटना में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।
4/13 Image Source : PTI
तेज प्रताप यादव अकेले वोट डालने पहुंचे। इससे पहले वह पूरे परिवार के साथ वोट डालते रहे हैं। आज उनके साथ लालू परिवार का कोई नहीं था।
5/13 Image Source : PTI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना जिले के बख्तियारपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया
6/13 Image Source : PTI
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का दावा किया।
7/13 Image Source : PTI
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद पटना में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
8/13 Image Source : X@sonofmallah
वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने दरभंगा जिले के गौरा बौराम में परिवार सहित वोट डाला। उन्होंने कहा, “यह नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव है। वे जितने वादे करना चाहें कर लें, लेकिन हमारे पास बिहार के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टि है।
9/13 Image Source : X@khesariLY
छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने सारण जिले के एकमा में वोट डालने के बाद कहा, “यह मेरे जीवन की दूसरी पारी है। जनता के प्रेम से सब अच्छा होगा। मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन जो ठान लेते हैं, उनके लिए कोई काम कठिन नहीं। मैं चाहता हूं कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बल्कि जनता की सभी जरूरतें पूरी हों।
10/13 Image Source : pti
अभिनेत्री नीतू चंद्रा पटना में वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाती हुईं।
11/13 Image Source : pti
खान सर के नाम से मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान ने पटना में वोट डाला।
12/13 Image Source : PTI
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पटना के दानापुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को खाट पर ले जाते लोग
13/13 Image Source : pti
बता दें कि बिहार में पहले चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर लोगों का उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे।