Pics: भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को तस्वीरों में देखें, दिल्ली के इस जगह पर लगी है प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में "द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन" नाम से पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें भगवान बुद्ध से जुड़े प्राचीन अवशेषों को एक साथ लाया गया है, जिन्हें 1898 में खोजा गया था।
1/10 Image Source : pti
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में "द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन" नाम से पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें भगवान बुद्ध से जुड़े प्राचीन अवशेषों को एक साथ लाया गया है, जिन्हें 1898 में खोजा गया था।
2/10 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने बुद्ध के अवशेषों की उनकी मातृभूमि पर वापसी सुनिश्चित करने के लिए गोदरेज समूह का आभार व्यक्त किया। पिपरहवा अवशेषों का बौद्ध धर्म के आरंभिक पुरातात्विक अध्ययन में एक खास स्थान है।
3/10 Image Source : PTI
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शन को भी देखा। पीएम मोदी ने कहा कि ये अवशेष औपनिवेशिक काल के दौरान भारत से ले जाए गए थे, ये 125 साल तक दूर रहे।
4/10 Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध का ज्ञान और उनका दिखाया मार्ग पूरी मानवता के लिए है और बुद्ध के पवित्र अवशेष केवल अवशेष नहीं हैं, बल्कि भारत की वंदनीय विरासत का एक अटूट हिस्सा हैं।
5/10 Image Source : PTI
साल 1898 में मिले पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध सभी के हैं और सभी लोगों को एकजुट करते हैं।
6/10 Image Source : PTI
बौद्ध विद्वानों, राजनयिकों और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए बुद्ध के पवित्र अवशेष केवल अवशेष नहीं हैं, बल्कि हमारी वंदनीय विरासत व सभ्यता का एक अटूट हिस्सा हैं।
7/10 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने कहा कि 125 वर्ष प्रतीक्षा करने के बाद भारत की विरासत लौट आई है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का ज्ञान और उनका दिखाया मार्ग पूरी मानवता के लिए है।
8/10 Image Source : PTI
पीएम मोदी ने कहा कि जब पिछले साल की शुरुआत में ये पवित्र अवशेष एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में पेश किए गए, तो उनकी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि उन्हें स्वदेश वापस लाया जाए।
9/10 Image Source : PTI
प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने पीपल का पौधा लगाया। इस प्रदर्शनी में बुद्ध से जुड़ी पिपरहवा की निशानियां, अवशेष रखने के डिब्बे और रत्न अवशेष दिखाए गए हैं, जिन्हें हाल ही में भारत वापस लाया गया है।
10/10 Image Source : PTI
बता दें कि भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश वापस लाए गए हैं।