PHOTOS: महाकुंभ के लिए तैयार है तंबुओं का शहर, तस्वीरों में देखें रात का अद्भुत नजारा

प्रयागराज में महाकुंभ का समय अब नजदीक है। 13 जनवरी से ही श्रद्धालु संगम स्नान करने लगेंगे। ऐसे में अब तंबुओं से बसाया गया शहर सज कर पूरी तरह से तैयार है। आप भी देखिए इस टेंट सिटी के रात का दृश्य...

प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ की तैयारियां पूरी हो गई है। संगम पर स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
1/7 Image Source : MahaaKumbh (x)
प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ की तैयारियां पूरी हो गई है। संगम पर स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
2/7 Image Source : PTI
महाकुम्भ के स्नान पर्व से दो दिन पहले ही शनिवार को करीब 25 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगा ली। सुबह घने कोहरे के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम मेला क्षेत्र की तरफ जाता दिखा।
3/7 Image Source : MahaaKumbh (x)
महाकुम्भ का स्नान 13 जनवरी से शुरू हो रहा है और अगला स्नान पर्व 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर है। उससे पहले ही लाखों श्रद्धालु यहां आ चुके हैं।
4/7 Image Source : PTI
पूरे मेला क्षेत्र में एआई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस वजह से यहां स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सही संख्या का पता लगाना आसान है।
5/7 Image Source : MahaaKumbh (x)
पिछले कुम्भ (2019) में पूरी मेला अवधि में 25 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया था। सरकार को इस बार महाकुंभ में यह आंकड़ा 45 करोड़ के पार जाने की संभावना है।
6/7 Image Source : MahaaKumbh (x)
इस दौरान महाकुंभ क्षेत्र में रात का नजारा देखने लायक है। यहां रात में टेंट सिटी के अंदर जलती रोशनी पूरे क्षेत्र को जगमग कर रही है।
7/7 Image Source : PTI
सोमवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व से महाकुंभ का श्रीगणेश हो रहा है। मात्र ढाई माह में इस टेंट सिटी को बसाया गया है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दुकानें भी लगी हैं।