INDIA अलायंस की बैठक से पहले दिल्ली में मिले ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल, क्या विपक्ष मजबूत करने पर बनेगी बात?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली में हैं, जहां वो सोमवार को INDIA अलायंस की मीटिंग में शामिल होंगी। आज (रविवार को) शाम ममता बनर्जी से मिलने के लिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, अभिषेक बनर्जी के दिल्ली आवास पहुंचे। बता दें कि सोमवार को INDIA अलायंस की बैठक में 8 पार्टियां शामिल हो रही हैं जिसमें केजरीवाल की AAP नहीं है।
1/8 Image Source : reporters input
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक्त दिल्ली में हैं, जहां वो सोमवार को INDIA अलायंस की मीटिंग में शामिल होंगी। आज (रविवार को) शाम ममता बनर्जी से मिलने के लिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, अभिषेक बनर्जी के दिल्ली आवास पहुंचे। बता दें कि सोमवार को INDIA अलायंस की बैठक में 8 पार्टियां शामिल हो रही हैं जिसमें केजरीवाल की AAP नहीं है।
2/8 Image Source : reporters input
ऐसे में माना जा रहा है कि ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की हार के बाद बीजेपी के खिलाफ INDIA अलायंस को मजबूत करना चाहती हैं और इसी को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मीटिंग हुई है। ममता बनर्जी क्या केजरीवाल को मना लेंगी ये तो सोमवार की मीटिंग के दौरान ही साफ हो पाएगा।
3/8 Image Source : reporters input
लेकिन इधर आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस धोखे की राजनीति करती है। INDIA अलायंस में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। AAP ने कहा कि तमिलनाडु में जिस तरह से कांग्रेस ने सहयोगी DMK को धोखा दिया उससे कांग्रेस विश्वास के लायक नहीं रह गई है और कांग्रेस के कारण ही DMK ने INDIA गठबंधन छोड़ दिया है।
4/8 Image Source : reporters input
पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम आने के बाद ये ममता बनर्जी का पहला दिल्ली दौरा है। सोमवार को INDIA अलायंस की मीटिंग होने वाली है और इसी के लिए ममता बनर्जी आज दिल्ली पहुंची हैं। एयरपोर्ट से ममता बनर्जी सीधे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचीं। बता दें कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA अलायंस की मीटिंग होने वाली है।
5/8 Image Source : pti
गौरतलब है कि INDIA गठबंधन में ऑल इज वेल नहीं है। पहले AAP नाराज थी, फिर DMK नाराज हुई और अब JMM के साथ लेफ्ट पार्टी भी नाराज हो गई है। दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक है, जिसमें सभी घटक दलों के नेताओं को बुलाया गया है। 5 राज्यों में चुनाव नतीजे के बाद ये पहली बैठक है।
6/8 Image Source : pti
हालांकि, DMK पहले ही साफ कर चुकी है कि वो इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। TVK के साथ कांग्रेस के जाने की वजह से स्टालिन नाराज हैं। तो वहीं, लेफ्ट ने केरल में पी विजयन को निशाना बनाने के लिए कांग्रेस से नाराजगी जताई है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी गई है।
7/8 Image Source : ani
दूसरी तरफ, कांग्रेस के लिए मुसीबत झारखंड से भी सामने आ रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री और JMM चीफ भी कांग्रेस से नाराज हैं। ये नाराजगी राज्यसभा चुनाव को लेकर है। JMM का आरोप है कि कांग्रेस ने उनसे बिना पूछे राज्यसभा सीट के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। इसलिए वे दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।
8/8 Image Source : ani
दरअसल, कांग्रेस ने वहां प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के पास सिर्फ 16 वोट हैं और जीत के लिए 28 वोटों की जरूरत है। जेएमएम के पास 34 वोट हैं जो जरूरी वोट से 6 ज्यादा हैं। यानी कांग्रेस को भरोसा है कि जेएमएम के 6, आरजेडी के 4 और लेफ्ट के 2 वोट मिल जाएंगे तो प्रणव झा संसद पहुंच जाएंगे।