Bihar Election Results 2025: बिहार में ''प्रचंड'' जीत पर NDA ने यूं जोरदार तरीके से मनाया, देखें तस्वीरें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को भारी बहुमत मिला। विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीट ही चाहिए थीं लेकिन NDA गठबंधन ने उससे कहीं ज्यादा 202 सीटें हासिल कर ली हैं। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनी और उसने 89 सीटें जीती हैं। वहीं, JDU ने 85, LJPRV ने 19, HAMS ने 5 और RLM ने 4 सीटें जीती हैं। NDA की जीत जब इतनी प्रचंड है तो इसक

बिहार के पटना में BJP कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। बीजेपी नेता-कार्यकर्ता, पार्टी का झंडा लहराते और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दिखे। इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी समेत पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान, सभी कार्यकर्ता बहुत खुश नजर आए।
1/5 Image Source : PTI
बिहार के पटना में BJP कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। बीजेपी नेता-कार्यकर्ता, पार्टी का झंडा लहराते और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते दिखे। इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी समेत पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान, सभी कार्यकर्ता बहुत खुश नजर आए।
2/5 Image Source : PTI
बिहार की जीत का जश्न चिराग पासवान की पार्टी LJPRV ने भी मनाया। चिराग पासवान और उनकी मां की तस्वीरें आई हैं। इस फोटोज में चिराग पासवान अपनी मां को मिठाई खिलाते हुए दिख रहे हैं। इस मौके पर उन दोनों के चेहरे खिले-खिले दिखे।
3/5 Image Source : PTI
बिहार चुनाव में जीत का जश्न मनाने में JDU कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहे। वे हाथ में नीतीश कुमार के समर्थन का होर्डिंग लिए भी दिखे। जिसपर लिखा था, ''2025 के भी नायक होंगे नीतीश कुमार।'' इस दौरान, वे अपने हाथों में बैनर और झंडा उठाए भी दिखे।
4/5 Image Source : PTI
पटना में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता, होर्डिंग पर बने नीतीश कुमार को अपने हाथों से लड्डू खिलाते दिखे। इस दौरान, सभी के चेहरे हंसी-खुशी से गुलजार दिखे। इस मौके पर सभी JDU कार्यकर्ता एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी नजर आए।
5/5 Image Source : PTI
बिहार में NDA की जीत का जश्न पटना से दिल्ली तक भी दिखा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और तमाम केंद्रीय मंत्री, एक साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। फोटो में सभी विक्ट्री का साइन बनाते हुए दिखे।