Photos: मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद, बड़ी संख्या में लोगों ने पढ़ी जुम्मे की नमाज़

मुर्शिदाबाद: तृणमूल से सस्पेंड किय गए MLA हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद इलाके में नमाज़ पढ़ी। उन्होंने यह नमाज़ कई आम मुसलमान समुदाय लोगों के साथ तय समय पर पढ़ी।
1/8 Image Source : Reporter
मुर्शिदाबाद: तृणमूल से सस्पेंड किय गए MLA हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद इलाके में नमाज़ पढ़ी। उन्होंने यह नमाज़ कई आम मुसलमान समुदाय लोगों के साथ तय समय पर पढ़ी।
2/8 Image Source : reporter
बेलडांगा में जिस जगह बाबरी मस्जिद की नींव रखी गई है, उसी जगह हज़ारों लोगों ने एक साथ ये नमाज पढ़ी। हुमायूं अकबर भी लोगों के बीच मौजूद थे।
3/8 Image Source : reporter
मुर्शिदाबाद की बाबरी मस्जिद को दान में मिला है ढेर सारा पैसा। हुमायूं कबीर के मुताबिक, वहां पर 11 दान पेटियां रखी गई थीं। अब तक इन पेटियों से 57 लाख रुपये की गिनती हुई है, जबकि क्यूआर कोड से रकम अलग आई है।
4/8 Image Source : reporter
सात दिसंबर को बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया गया था और मस्जिद के लिए मिले चंदे की राशि करीब तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ये दावा हुमायूं कबीर के सहयोगियों ने किया है।
5/8 Image Source : reporter
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा था कि वह मस्जिद ज़रूर बनवाएंगे। उन्होंने 22 दिसंबर को एक नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की है।
6/8 Image Source : reporter
चार दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी का कहना था कि वह 'सांप्रदायिक राजनीति' कर रहे हैं। इसके बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।
7/8 Image Source : reporter
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर बनने वाली मस्जिद का शिलान्यास किया।
8/8 Image Source : reporter
कबीर ने मंच पर मौजूद अतिथि मौलवियों के साथ मिलकर प्रतीकात्मक तौर पर फीता काटा। इस दौरान समारोह स्थल पर "नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर" के नारे गूंजते रहे।