PHOTOS: एक क्लिक की बात है...जानते हैं किसने खींची दुनिया की पहली तस्वीर? दिलचस्प है कहानी

आज हमारे पास फोन है और गैलरी में हजारों तस्वीरें भरी पड़ी है। बस एक क्लिक में हम अपनी जिंदगी का कोई भी पल हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे पहली बार किसने तस्वीर खींची होगी?
1/9 Image Source : PTI
आज हमारे पास फोन है और गैलरी में हजारों तस्वीरें भरी पड़ी है। बस एक क्लिक में हम अपनी जिंदगी का कोई भी पल हमेशा के लिए कैद कर लेते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे पहली बार किसने तस्वीर खींची होगी?
2/9 Image Source : pti
जब न कोई स्मार्टफोन था, न कोई DSLR कैमरा तो उस दौर में दुनिया की पहली तस्वीर कैसे खींची गई होगी? इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है।
3/9 Image Source : pti
साल 1826 में फ्रांस के एक आविष्कारक जोसेफ नाइसफोर नीप्स (Joseph Nicéphore Niépce) कुछ नया करने की धुन में थे और वो चाहते थे कि किसी तरह वो अपने सामने दिख रहे नजारे को हमेशा के लिए कैद कर सकें।
4/9 Image Source : pti
उन्होंने एक अनोखा कैमरा बनाया, जिसे 'कैमरा ऑब्स्क्योरा' कहते थे। फिर उन्होंने अपनी खिड़की से बाहर दिखाई दे रहे नजारे की तस्वीर खींचने की ठानी।
5/9 Image Source : pti
लेकिन ये आज की तरह एक सेकंड का काम नहीं था कि क्लिक किया और तस्वीर हाजिर, उस वक्त एक तस्वीर को कैद करने में कैमरे को पूरे 8 घंटे का समय लगा था।
6/9 Image Source : pti
आप सोच रहे होंगे कि वो तस्वीर बहुत सुंदर होगी, लेकिन वो एक बहुत ही धुंधली, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर थी, जिसमें कुछ इमारतों की छतें और आसमान नजर आ रहा था।
7/9 Image Source : pti
आज के हिसाब से वो तस्वीर शायद परफेक्ट न हो, लेकिन उस एक धुंधली तस्वीर ने इतिहास रच दिया और उसने दुनिया को दिखाया कि पलों को हमेशा के लिए कैद करना मुमकिन है।
8/9 Image Source : pti
'खिड़की से नजारा' नाम की ये ऐतिहासिक तस्वीर आज भी अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी की एक आर्ट गैलरी में सुरक्षित रखी हुई है।
9/9 Image Source : pti
फोन से पहली तस्वीर 1997 में फिलिप कान (Philippe Kahn) नाम के एक सॉफ्टवेयर आंत्रप्रेन्योर ने तब खींची जब उनकी पत्नी अस्पताल में थीं और उनकी बेटी का जन्म होने वाला था। फिलिप ने ही पहली तस्वीर क्लिक की थी जो कैमरे से खींची गई पहली तस्वीर थी।