Pics: गुजरात में 36 लाख रुद्राक्ष से बना दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, मनमोहक हैं तस्वीरें

गुजरात के वलसाड जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फिट ऊंचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, वलसाड जिले के धरमपुर में विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। यह 36 फिट ऊंचा है।
1/8 Image Source : india tv
गुजरात के वलसाड जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फिट ऊंचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, वलसाड जिले के धरमपुर में विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। यह 36 फिट ऊंचा है।
2/8 Image Source : india tv
36 लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का दर्शन करने और दूध चढ़ाने के लिए लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। आज महाशिवरात्रि चलते लोग भक्तिमय माहौल में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
3/8 Image Source : india tv
रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पवन सोलंकी ने कहा, "इस रुद्राक्ष शिवलिंग की स्थापना ने दुनिया में सबसे ऊंचे शिवलिंग के रूप में एक नया रिकॉर्ड बनाया है और हमने इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से पुरस्कार देकर मान्यता दी है।
4/8 Image Source : india tv
36 लाख रुद्राक्षों से बना यह शिवलिंग भक्ति का केंद्र बन गया है और पूरे क्षेत्र से हजारों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस शिवलिंग का निर्माण संत बटुक महाराज ने किया है।
5/8 Image Source : india tv
इससे पहले चार बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल चुका है। रुद्राक्ष की प्रतीकात्मक शक्ति से निर्मित यह अनोखा शिवलिंग अपने आध्यात्मिक महत्व के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
6/8 Image Source : india tv
इस शिवलिंग की भव्यता को देखने के लिए हर जगह से भक्त वांकल गांव में उमड़ रहे हैं। दर्शन के साथ-साथ, 'शिव कथा' का निरंतर पाठ भी होता है, जिससे भक्त आध्यात्मिक आनंद में डूब जाते हैं।
7/8 Image Source : india tv
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है और माना जाता है कि रुद्राक्ष शिवलिंग की पूजा करने से अपार आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।
8/8 Image Source : india tv
एक भक्त शरद ठाकर ने कहा, "हर साल 36 लाख रुद्राक्षों से बना यह भव्य शिवलिंग भक्तों के दिलों को मोह लेता है और यह असीम भक्ति और आस्था का प्रतीक है। (रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल, वलसाड)