नीचे गंगा की लहरें, ऊपर वायुसेना का शौर्य; तस्वीरों में देखें वाराणसी के Air Show का रोमांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो देखा। इस दौरान राफेल, सुखोई और तेजस समेत कई लड़ाकू विमानों ने अपने हवाई करतब दिखाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का भव्य ‘एयर शो’ देखा। वायुसेना के विमानों ने आसमान में तिरंगे की छटा बिखेरी। तीन किरण विमानों ने ‘V’ आकार में उड़ान भरी, जबकि एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने ‘ओंकार’ की आकृति बनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ उड़ान भरी।
1/9 Image Source : ANI/@NarendraModi/YT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का भव्य ‘एयर शो’ देखा। वायुसेना के विमानों ने आसमान में तिरंगे की छटा बिखेरी। तीन किरण विमानों ने ‘V’ आकार में उड़ान भरी, जबकि एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने ‘ओंकार’ की आकृति बनाते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ उड़ान भरी।
2/9 Image Source : @NarendraModi/YT
एयर शो में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
3/9 Image Source : @NarendraModi/YT
सूर्य किरण हवाई करतब दल ने सटीक संरचनाओं और शानदार समन्वय से दर्शकों को रोमांचित किया। सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल ने भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
4/9 Image Source : @NarendraModi/YT
वायुसेना के अधिकारियों के मुताबिक, एयर शो के दौरान विमानों की वापसी उड़ान से आसमान में राष्ट्रीय ध्वज की आकृति बनाई गई। इस दौरान समारोह स्थल ‘वंदे मातरम’ के स्वरों से गूंज उठा।
5/9 Image Source : @NarendraModi/YT
प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना की टोपी और काला चश्मा पहने नजर आए। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
6/9 Image Source : @NarendraModi/YT
प्रधानमंत्री के नमो घाट पहुंचने से पहले रास्ते में कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और ‘हर हर महादेव’ व ‘जय श्री राम’ के जयकारे लगाए।
7/9 Image Source : @NarendraModi/YT
दर्शक दिवाकर सिंह ने इसे काशी के लिए गर्व का दिन बताया। वहीं, गोविंद पांडे ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा हवाई प्रदर्शन देखा।
8/9 Image Source : @NarendraModi/YT
एयर शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में अरविंद लिमिटेड की नई परिधान विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य वस्त्र उद्योग को मजबूती देना और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।
9/9 Image Source : @NarendraModi/YT
प्रधानमंत्री ने नई इकाई के अवसर पर 300 महिलाओं से संवाद किया। इस परियोजना से विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने और वाराणसी में बने परिधानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की उम्मीद है।