किन देशों से मिलती हैं भारत की सरहदें और किसके साथ है सबसे लंबा बॉर्डर?

भौगोलिक दृष्टि से भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है। भारत की कुल जमीनी सीमा 15,106.7 किलोमीटर लंबी है, जबकि मुख्य भूमि और द्वीपों को मिलाकर तट रेखा 7,516.6 किलोमीटर तक फैली हुई है।
1/8 Image Source : pexels.com
भौगोलिक दृष्टि से भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है। भारत की कुल जमीनी सीमा 15,106.7 किलोमीटर लंबी है, जबकि मुख्य भूमि और द्वीपों को मिलाकर तट रेखा 7,516.6 किलोमीटर तक फैली हुई है।
2/8 Image Source : pexels.com
भारत कुल 7 देशों के साथ अपनी जमीनी सीमाएं शेयर करता है। भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय जमीनी सीमा बांग्लादेश के साथ है। यह सीमा पश्चिम बंगाल के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों- असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को छूती है।
3/8 Image Source : pexels.com
भारत के पश्चिम में पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरती है। यहां जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) एक महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्र है।
4/8 Image Source : pexels.com
उत्तर और उत्तर-पूर्व में चीन के साथ भारत की सीमा को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहा जाता है। यह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ती है।
5/8 Image Source : pexels.com
भारत नेपाल के साथ 'ओपन बॉर्डर' शेयर करता है, जिससे दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही आसान रहती है। यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से गुजरती है।
6/8 Image Source : pexels.com
शांतिपूर्ण संबंधों वाला यह बॉर्डर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश को कवर करता है।
7/8 Image Source : pexels.com
पूर्व में भारत म्यांमार के साथ सीमा शेयर करता है, जो अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के पहाड़ी क्षेत्रों से होकर निकलती है।
8/8 Image Source : pexels.com
उत्तर-पश्चिम में भारत की सबसे छोटी जमीनी सीमा अफगानिस्तान (वाखान कॉरिडोर) के साथ है।