भारत में इन नामों को सबसे ज्यादा क्यों किया गया सर्च? देखें टॉप 10 लिस्ट

Published : Dec 26, 2024 04:52 pm IST, Updated : Dec 26, 2024 08:18 pm IST
  • Image Source : PTI

    Top 10 Google Search in 2024: गूगल ने भारत में इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाले नामों की लिस्ट जारी कर दी है, आइए जानते हैं-

  • Image Source : PTI

    विनेश फोगाट: 100 ग्राम वजन ज्यादा होने से पेरिस ओलंपिक 2024 के रेसलिंग फाइनल में नहीं खेल पाई थीं और इस तरह स्वर्ण पदक के दावेदार होने का सपना उनका टूट गया था।

  • Image Source : PTI

    नीतीश कुमार: 2024 में नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने रहें।

  • Image Source : PTI

    चिराग पासवान: लोकसभा चुनाव 2024 में लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की सभी 5 सीटें जीतकर स्व रामविलास पासवान की विरासत को संभाल लिया।

  • Image Source : PTI

    हार्दिक पंड्या: IPL 2024 और टी-20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। इसके अलावा वो अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविक के साथ तलाक को लेकर भी खबू चर्चा में रहें।

  • Image Source : PTI

    पवन कल्याण: तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद के दौरान पवन कल्याण अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा में रहें। इस साल आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत के बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

  • Image Source : PTI

    शशांक सिंह: IPL 2024 में किंग्स के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में 14 मैचों में 164.65 की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए। हाल ही में बेंगलुरु में KSCA लीग में छत्तीसगढ़ के लिए लगातार दो शतक जड़े।

  • Image Source : PTI

    पूनम पांडे: अपनी मौत की अफवाह उड़ाने की वजह से चर्चा में रहीं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट में कहा गया कि 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसल से उनका निधन हो गया। बाद में उन्होंने खुद ही पुष्टि की कि वह जीवित और स्वस्थ हैं।

  • Image Source : PTI

    राधिका मर्चेंट: अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रहीं। अंबानी परिवार में छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की शादी हुई।

  • Image Source : PTI

    अभिषेक शर्मा: IPL 2024 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। सीजन की 16 पारियों में उन्होंने 204 की स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए। सबसे ज्यादा 42 छक्के जड़े। इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला।

  • Image Source : PTI

    लक्ष्य सेन: 2024 पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य सेन ने इतिहास रच दिया। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष शटलर बने।