Upay: हर परेशानी का होगा अंत! बस आज कर लें ये अचूक उपाय, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

12 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। इस दिन सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा, उसके बाद व्यतिपात योग लग जायेगा। साथ ही रात 12 बजकर 44 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से मूल 19वां नक्षत्र है। मूल का अर्थ होता है- केन्द्रीय बिन्दु या जड़। यह नक्षत्र बहुत से रहस्यों, गुप्त विद्याओं और अदृश्य शक्तियों के साथ जुड़ा रहता है। चलिए अब बात करते है व्यतिपात योग और मूल नक्षत्र के संयोग में किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।
1/7 Image Source : pixabay

2/7 Image Source : canva
अगर आप किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते है तो मूल नक्षत्र में आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उनके वक्रतुण्ड मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- वक्र तुण्डाय हुं। आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए।
3/7 Image Source : canva
अगर आप अपनी व्यावसायिक यात्रा से अर्थ लाभ पाना चाहते हैं, अपनी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर करना चाहते हैं, तो इस दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यावसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें।
4/7 Image Source : canva
अगर आप अपने बिजनेस की गति को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, दूसरों के मुकाबले अपने बिजनेस की नींव को अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन आप मिट्टी का एक खाली घड़ा लीजिये और उस पर काजल का टीका लगाइए। अब उस खाली घड़े पर ढक्कन लगाकर किसी बहते जल के स्त्रोत में प्रवाहित कर दें।
5/7 Image Source : canva
अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- माधवाय मः।
6/7 Image Source : canva
अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं और उस पर विजय पाना चाहते हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिये इस दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें और साथ ही एक कटोरी में पानी की सहायता से थोड़ी-सी हल्दी घोल लें। अब उस पीले रंग के कपड़े पर घुली हुई हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मन्दिर में जाकर, भगवान के चरणों में रख दें।
7/7 Image Source : canva
अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन केले का फल लेकर अपने लड़के को या अपने लड़के समान किसी अन्य बच्चे को या अपने भतीजे, दोहते या भांजे को खाने के लिये दें।