भाग्यांक 1 किन लोगों का होता है? जानिए कैसी होती है इनकी लाइफ

अक्सर लोग मूलांक और भाग्यांक को एक ही समझ लेते हैं लेकिन दोनों में बहुत अंतर होता है। मूलांक जन्म तारीख का जोड़ होता है तो वहीं भाग्यांक जन्म तारीख, जन्म महीना और जन्म साल को जोड़कर निकाला जाता है। सरल शब्दों में समझें तो भाग्यांक निकालने के लिए अपनी जन्म तिथि के सभी अंकों (दिन, महीना और वर्ष) को तब तक जोड़ा जाता है जब तक कि आपको एक ही अंक प्राप्त न हो जाए। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 29 अगस्त 1997 को हुआ है तो 2 + 9 + 8 + 1 + 9 + 9 + 7 = 45 और फिर 4 + 5 = 9 होगा। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 9 है। आज हम आपको भाग्यांक 1 वालों के बारे में बताएंगे।
1/7 Image Source : freepik

2/7 Image Source : freepik
भाग्यांक 1 वाले लोग आत्मनिर्भर, स्वतंत्र और दृढ़निश्चयी होते हैं। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यही कारण है कि ये करियर में खूब सफलता हासिल करते हैं।
3/7 Image Source : freepik
भाग्यांक 1 वालों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें जीवन में कभी बहुत ज्यादा लाभ मिलता है तो कभी अत्याधिक हानि का सामना करना पड़ता है।
4/7 Image Source : freepik
भाग्यांक 1 वालों में पैसा बचाने की अच्छी आदत होती है और इन्हें धन का संग्रह करने के कई अवसर भी मिलते हैं।
5/7 Image Source : freepik
भाग्यांक 1 वालों में जन्म से ही नेतृत्व करने की क्षमता होती है जो इन्हें सफल बिजनेसमैन या बड़ा नेता बनाती है।
6/7 Image Source : freepik
इस भाग्यांक के लोग हर काम को सही ढंग से और नियमपूर्वक करने की चाह रखते हैं और अपने कार्यों को प्रभावशाली ढंग से पूर्ण भी करते हैं।
7/7 Image Source : freepik
इस भाग्यांक के जातक ज्यादातर जगहों पर बॉस की भूमिका में नजर आते हैं। ये ऊचें पदों पर आसीन होते हैं।