शनि की राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, रक्षाबंधन से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, कारोबार में तगड़ा मुनाफा मिलने के योग

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को यानी रक्षाबंधन के दिन लगने जा रहा है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। ज्योतिष अनुसार यह ग्रहण जहां कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा तो वहीं 3 राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस ग्रहण से जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। दरअसल ग्रहण के समय ग्रहों की स्थितियां इन राशियों के पक्ष में रहेंगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
1/5 Image Source : india tv

2/5 Image Source : india tv
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में बंपर मुनाफा मिलने के योग हैं।
3/5 Image Source : india tv
वश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आप क्रिएटिव काम से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे। निवेश से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। साझेदारी के काम में खूब लाभ मिलेगा। अटका धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
4/5 Image Source : india tv
मकर राशि: मकर राशि वाले अपनी अच्छी कम्युनिकेशन के जरिए बढ़िया लाभ कमाएंगे। निवेश से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो आपको इस काम में सफलता मिल सकती है। करियर में जीवनसाथी का खूब सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त होने के आसार हैं।
5/5 Image Source : canva
क्या 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा? नहीं, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। बता दें इसका रक्षाबंधन के त्योहार पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।