Dhanteras 2025: धनतेरस पर सबसे कहने से ये चीजें खरीद तो लेंगे, लेकिन जानते हैं पूजा के बाद नमक-धनिया का क्या करना है?

Published : Oct 13, 2025 03:12 pm IST, Updated : Oct 13, 2025 03:12 pm IST
  • Image Source : Facebook

    धनतेरस पर आरोग्य के देवता धनवंतरी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान धनवंतरी ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दिन मां लक्ष्मी, श्री गणेश और कुबेर की पूजा होती है। ये तो सभी जानते हैं कि धनतेरस के दिन नमक और सूखा धनिया खरीदने की मान्यता है। आइए जानते हैं पूजा के बाद इन चीजों का क्या उपयोग किया जाता है।

  • Image Source : Freepik

    धनतेरस पर नमक खरीदना ज्योतिष विज्ञान में भी लाभदायक बताया गया है। नमक को शनि ग्रह के प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनत्रयोदशी पर नमक खरीदने से शनि के नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा मिलता है। इस दिन नमक खरीदने से राहु-केतु के कुप्रभावों को भी कम किया जा सकता है।

  • Image Source : Freepik

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नमक को पवित्रता, शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है। इसी कारण धनतेरस पर नमक खरीदने का महत्व है, क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

  • Image Source : Freepik

    धनतेरस पर पिसा हुआ सेंधा नमक खरीदना ज्यादा शुभ माना गया है। इस दिन पिसा सेंधा नमक लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर लटका दें। इससे घर में बुरी शक्तियों को प्रवेश नहीं करती हैं।

  • Image Source : Freepik

    धनतेरस पर साबुत धनिया यानी कि धनिया के बीज खरीदना शुभ होता है। धनतेरस की पूजा में सूखा धनिया मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद आप अगले दिन मां को अर्पित किए गए धनिया को धन के स्थान या अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

  • Image Source : Facebook

    मान्यता है कि धनिया माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। ऐसे में धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में अर्पित किया गया थोड़ा सा धनिया लेकर उसे मिट्टी में दबा देने से घर में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

  • Image Source : Freepik

    धनतेरस के दिन हल्दी खरीदने की भी मान्यता है। इसमें से थोड़ी सी हल्दी आप धनतेरस के इस उपाय में जरूर उपयोग करें। इसके लिए थोड़ी सी हल्दी लेकर चावल के साथ पीस लें। इस पेस्ट से अपने मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह बनाएं। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।