घर में बरकत चाहिए तो अपनाएं ये 4 फेंगशुई टिप्स, दूर करेंगे हर तरह की नेगेटिविटी!

घर की सजावट सिर्फ देखने में खूबसूरत बनाने के लिए नहीं होती, बल्कि इसका असर घर की ऊर्जा और जीवन पर भी पड़ता है। फेंगशुई एक प्राचीन चीनी विज्ञान है, जो बताता है कि घर में कौन-सी चीजें और किस दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
1/6 Image Source : Freepik
घर की सजावट सिर्फ देखने में खूबसूरत बनाने के लिए नहीं होती, बल्कि इसका असर घर की ऊर्जा और जीवन पर भी पड़ता है। फेंगशुई एक प्राचीन चीनी विज्ञान है, जो बताता है कि घर में कौन-सी चीजें और किस दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
2/6 Image Source : Freepik
फेंगशुई के मुताबिक, सूर्योदय, पहाड़, झरने आदि की तस्वीरें लगाने से घर का माहौल खुशहाल बनता है। इन चीजों से जुड़ी तस्वीरों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आइए जानते हैं फेंगशुई के हिसाब से घर में रखने योग्य 4 चीजें और उनके लाभ।
3/6 Image Source : Freepik
पहली चीज है और घोड़ों की तस्वीरें। फेंगशुई के अनुसार इन तस्वीरों को घर में लगाने से घर के सदस्यों के जीवन में समृद्धि और सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं। खासतौर पर घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में परिवार की मुस्कुराती हुई तस्वीरें रखने से रिश्तों में मजबूती आती है।
4/6 Image Source : Freepik/Pexels
दूसरी चीज है बांस का पौधा और मनी प्लांट। बांस का पौधा रखने से घर में समृद्धि बढ़ती है, और इसे उस स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सदस्य अक्सर एक साथ बैठते हों। इसके साथ ही घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना गया है। इससे आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और धन संबंधी परेशानियां कम होती हैं।
5/6 Image Source : Freepik
तीसरी चीज है कछुए की मूर्ति और फव्वारा/एक्वेरियम। फेंगशुई में कछुआ धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर की उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक मामलों में राहत मिलती है। वहीं, घर में फव्वारा या एक्वेरियम रखना भी शुभ माना गया है और इसे घर की उत्तर या ईशान कोण यानी की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना उत्तम होता है।
6/6 Image Source : Freepik
चौथी चीज है विंड चाइम। यह सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भी उपयोगी है। मुख्य द्वार या खिड़कियों पर विंड चाइम लगाना विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।