Guru Nakshatra Parivartan 2026: गुरु स्व-नक्षत्र में करेंगे गोचर 2026, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, कर्ज से मिलेगी राहत

Guru Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। गुरु ग्रह 20 अप्रैल को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो बेहद शुभ संयोग है। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वयं गुरु हैं, ऐसे में इसे स्व-नक्षत्र गोचर कहा जाता है। इस स्थिति में गुरु का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और इसका सकारात्मक असर कई राशियों के जीवन में देखने को मिलता है।
1/7 Image Source : Freepik

2/7 Image Source : Freepik
20 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में आता है, तो उसका प्रभाव अधिक शक्तिशाली हो जाता है। इस दौरान ज्ञान, धन, आध्यात्मिकता और नए अवसरों में वृद्धि देखने को मिलती है। जानिए गुरु नक्षत्र गोचर 2026 कौन सी 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।
3/7 Image Source : india tv
मेष राशि के लिए यह समय नई ऊर्जा लेकर आएगा। लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। कर्ज का बोझ कम होगा और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।
4/7 Image Source : india tv
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती लाएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। शिक्षा और प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी और नई योजनाएं सफल होंगी।
5/7 Image Source : india tv
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ लेकर आएगा। करियर में तरक्की होगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है।
6/7 Image Source : india tv
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर नई उम्मीदें लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है।
7/7 Image Source : india tv
धनु राशि के लिए यह समय सुनहरे अवसरों से भरा रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। कर्ज से राहत मिलेगी और अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।