गुरुवार को करें हल्दी के 3 आसान उपाय, करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के बन सकते हैं योग

गुरुवार के दिन हल्दी के कुछ आसान उपाय आपको करियर और आर्थिक क्षेत्र में शुभ परिणाम दिला सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

गुरुवार का संबंध देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु से है। ये दोनों ही देवता धन और करियर में उन्नति दिलाने वाले माने जाते हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु और बृहस्पति देव दोनों को ही हल्दी के कुछ आसान उपायों से आप गुरुवार के दिन प्रसन्न कर सकते हैं। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
1/4 Image Source : Unsplash

2/4 Image Source : Unsplash
गुरुवार के दिन किए जाने वाले सबसे सरल उपायों में से एक है नहाने के पानी में हल्दी मिलाना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार को हल्दी मिश्रित पानी से स्नान करने से गुरु बृहस्पति और विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही इन दोनों की कृपा से आपके जीवन में आ रहे संकट दूर होने लगते हैं और करियर, आर्थिक क्षेत्र में आपको प्रगति मिलती है।
3/4 Image Source : Unsplash
अगर आप चाहते हैं कि घर में नकारात्मकता का वास न हो और आप आर्थिक रूप से भी संपन्न हों तो गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद आपको घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वस्तिक का निशाना बनाना चाहिए।
4/4 Image Source : Unsplash
गुरुवार के दिन पूजा के बाद मस्तक पर हल्दी का तिलक आपको लगाना चाहिए और साथ ही हल्दी की गांठ का दान भी इस दिन आप कर सकते हैं। ये सरल सा उपाय भी आपके भाग्य को जगा सकता है और आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।