Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर मिट्टी के शिवलिंग की क्यों करते हैं पूजा?

हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुहाग और वैवाहिक जीवन की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याओं के द्वारा योग्य वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है।
1/5 Image Source : India Tv
हरतालिका तीज का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुहाग और वैवाहिक जीवन की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याओं के द्वारा योग्य वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है।
2/5 Image Source : Freepik
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा तो की ही जाती है, साथ ही मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने का भी इस दिन विधान है। आइए जान लेते हैं कि इस दिन मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करना क्यों शुभ माना जाता है।
3/5 Image Source : Freepik
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को वर की रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। माता पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी का शिवलिंग भी बनाया था।
4/5 Image Source : Freepik
माता पार्वती ने शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी का शिवलिंग बनाया था, इसलिए आज भी हरतालिका तीज के दिन महिलाओं के द्वारा मिट्टी का शिवलिंग बनाया जाता है।
5/5 Image Source : Freepik
हरतालिका तीज के दिन मिट्टी के शिवलिंग की पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव दोनों की ही कृपा आपको प्राप्त होती है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के कई कठिनाइयों से भी आपको छुटकारा मिलता है।