Holika Dahan 2026: होलिका दहन की राख से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानिए ग्रह दोष और नजर दोष से बचने के असरदार उपाय

Holika Dahan ki Rakh ka Kya Kare: होलिका दहन की अग्नि को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। होलिका दहन के बाद बची हुई राख को हल्के में न लें, क्योंकि यह भी बहुत असरदार मानी जाती है। होलिका की राख में बहुत सकारात्मकता ऊर्जा होती है, जो घर के नेगेटिव माहौल को सुधारने की ताकत रखती है। साथ ही नजर दोष और ग्रह दोष से मुक्ति भी दिलाती है। जानिए होलिका की राख से घर का वास्तु दोष, नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल और असरदार उपाय।
1/7 Image Source : Facebook
Holika Dahan ki Rakh ka Kya Kare: होलिका दहन की अग्नि को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। होलिका दहन के बाद बची हुई राख को हल्के में न लें, क्योंकि यह भी बहुत असरदार मानी जाती है। होलिका की राख में बहुत सकारात्मकता ऊर्जा होती है, जो घर के नेगेटिव माहौल को सुधारने की ताकत रखती है। साथ ही नजर दोष और ग्रह दोष से मुक्ति भी दिलाती है। जानिए होलिका की राख से घर का वास्तु दोष, नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल और असरदार उपाय।
2/7 Image Source : PTI
होलिका दहन के दूसरे दिन ठंडी राख लाकर घर के पूजा स्थल या घर के ईशान कोण दिशा में रख दें। जब भी आप किसी मुसीबत में फंसे, कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले और इंटरव्यू के लिए जाएं तो इस राख का तिलक करके घर से निकलें। यह राख बहुत प्रभावशाली होती है, जो आपके जीवन और काम में आ रही बाधाओं को दूर करती है।
3/7 Image Source : pexels
अगर आप नजर दोष या किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो इस होलिका की राख को उस व्यक्ति की माथे पर गले पर और नाभि पर लगाना चाहिए। होलिका दहन के दौरान वहां से छोटी से जलती हुई लकड़ी उठाकर ले आएं और उसे पूरे घर में घूमा दें इससे घर में फैली नेगेटिविटी खत्म होती है। इसके अलावा 2 लौंग के साथ 9 काली मिर्च मिलाकर अपने सिर से उतारा करके उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। इससे नजर दोष से छुटकारा मिलेगा।
4/7 Image Source : India tv
ग्रहों से जुड़ी दिक्कतें हैं या शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के चलते बार-बार सेहत बिगड़ रही है तो यह उपाय असरदार रहेगा। इसके लिए एक मुट्ठी उड़द और एक मुट्ठी काले तिल के साथ थोड़ा सा गुड़ मिलाकर आटे की लोई में गूंथ लें। अब अपने पूरे शरीर से एंटी क्लॉक वाइज घूमा कर एक काले कपड़े में बांध लें। इस पोटली को होलिका की अग्नि में डाल दें।
5/7 Image Source : pexels
अगर कर्ज से मुक्ति चाहिए तो 7 हरी इलायची, 7 पीली कौड़ियां और 7 गोमती चक्र लेकर इसमें थोड़ी हल्दी या अष्टगंध डालें। सभी को एक पीली कपड़े में बांधकर अपने ऊपर से एंटीक्लॉक वाइज घमाएं। अब इसे चुपचाप होलिका की अग्नि में डाल दें।
6/7 Image Source : PTI
अगर मन चाही नौकरी नहीं मिल रही है तो होलिका दहन से पहले एक लोटा जल में थोड़ा चंदन या हल्दी या अष्टगंध डालकर जल अर्पित करते हुए होलिका की परिक्रमा करें। इस दौरान 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का जाप करें। आपके लिए सफलता के रास्ते खुल जाएंगे। वहीं, अगर आपके पैसा हाथ में पैसा नहीं टिकता, तो एक चुटकी होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से खर्चों में कमी और धन में स्थिरता आती है।
7/7 Image Source : Pexels
घर में बेवजह झगड़े या तनाव रहता है, तो यह घर में वास्तु के कारण है। इसके लिए होलिका दहन के अगले दिन सुबह नहाकर थोड़ी सी राख ले आएं। इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। वहीं, घर के कोनों में थोड़ी-थोड़ी राख छिड़कने से वहां जमी हुई भारीपन वाली ऊर्जा खत्म होने लगती है। यह छोटा सा उपाय व्यवसाय की रुकावटों को दूर करने और तरक्की का रास्ते खोलने में असरदार माना जाता है।