इन 3 नक्षत्रों में नया काम शुरू करना माना जाता है शुभ, सफलता मिलने की बढ़ जाती है संभावना

ज्योतिष शास्त्र में कुछ नक्षत्रों को नया काम शुरू करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं नक्षत्रों के बारे में जानकारी देंगे।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ नक्षत्रों के दौरान नया काम शुरू करना शुभ माना जाता है। इन नक्षत्रों में शुरू किया काम व्यक्ति को सफलता दिला सकता है। आज हम आपको इन्हीं नक्षत्रों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
1/4 Image Source : Magnific
ज्योतिष शास्त्र में कुछ नक्षत्रों के दौरान नया काम शुरू करना शुभ माना जाता है। इन नक्षत्रों में शुरू किया काम व्यक्ति को सफलता दिला सकता है। आज हम आपको इन्हीं नक्षत्रों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
2/4 Image Source : Magnific
रोहिणी- इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और इसे एक स्थिर नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में शुरू किए गए काम को भी स्थिरता मिल सकती है। इसके साथ ही माना जाता है कि जो लोग इस नक्षत्र में काम का शुभारंभ करते हैं उनकी आर्थिक समृद्धि हो सकती है। इस नक्षत्र में जो भी कार्य शुरू किया जाता है उसके कामयाब होने की संभावना अधिक होती है।
3/4 Image Source : Magnific
पुष्य नक्षत्र- ज्योतिष में इस नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में खरीदारी करना, नया काम शुरू करना, व्यापार करना बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। पुष्य नक्षत्र में शुरू किए गए कार्यों में अक्सर लोगों को सफलता मिल सकती है। दीपावली, धनतेरस के दौरान अगर यह नक्षत्र आए तो लोग अक्सर नए काम की शुरुआत और खीरदारी करते देखे जाते हैं। यह नक्षत्र बरकत देने वाला भी माना जाता है।
4/4 Image Source : Magnific
हस्त नक्षत्र- इस लघु नक्षत्र माना जाता है लेकिन कुछ कार्यों को शुरू करने के लिए यह नक्षत्र बेहद शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार अगर इस नक्षत्र में कला, व्यापार, संगीत आदि से जुड़े कार्य शुरू किए जाएं तो सफल हो सकते हैं।