कार्तिक पूर्णिमा पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अगर करेंगे ये 4 आसान काम

कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि 5 नवंबर को है। हालांकि पूर्णिमा तिथि आरंभ 4 नवंबर को रात्रि 10 बजकर 36 मिनट पर हो जाएगी लेकिन उदयातिथि के अनुसार 5 नवंबर को ही पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 5 नवंबर शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। कार्तिक पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि इस दिन किन कार्यों को करने से माता की कृपा आप पर बरसेगी।
1/5 Image Source : Freepik

2/5 Image Source : Unsplash
तुलसी पूजन- कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आप मां तुलसी की पूजा करते हैं तो शुभ फलों की प्राप्ति आपको होगी। तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है, ऐसे में पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।
3/5 Image Source : Unsplash
पीपल की पूजा- पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी पीपल के पेड़ में प्रसन्न मुद्रा में वास करती हैं। इसलिए अगर आप इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं तो माता की असीम कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
दीपदान- माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको दीपदान करना चाहिए। दीपदान करने से मां लक्ष्मी के साथ ही अन्य देवी-देवता और आपके पितृगण भी प्रसन्न होते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
खीर का भोग- कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको शाम के वक्त माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। यह कार्य करने से माता आपके जीवन की सभी दुख-विपदाओं को दूर करती हैं और हर क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होती है।