Makar Sankrnati 2026 Colour: मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहने और किस रंग के नहीं

Makar Sankrnati 2026 Colour: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। ये सूर्य देव से जुड़ा पर्व है इसलिए इस दिन चमकीले और ऊर्जावान रंग के कपड़े पहनने चाहिए। कहते हैं इस शुभ दिन पर कुथ खास रंगों के कपड़े पहनने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाता है।
1/7 Image Source : unsplash.com

2/7 Image Source : canva
पीला सूर्य देव का प्रिय रंग है जो ज्ञान, सकारात्मकता और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन इस रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ होता है।
3/7 Image Source : canva
केसरिया रंग ऊर्जा, उत्साह और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति पर इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
4/7 Image Source : canva
लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक होता है। विवाहित महिलाओं के लिए तो ये रंग विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन इस रंग के कपड़े पहनने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
5/7 Image Source : canva
हरा रंग समृद्धि, तरक्की और अच्छी सेहत का प्रतीक है। किसानों और व्यापारियों के लिए तो ये रंग अत्यंत ही शुभ होता है। मकर संक्रांति पर इस रंग के कपड़े पहनना काफी शुभ साबित हो सकता है।
6/7 Image Source : canva
सुनहरा रंग धन, स्थिरता और शांति का प्रतीक माना गया है। ये रंग सूर्य और पृथ्वी तत्व से जुड़ा है। ऐसे में मकर संक्रांति पर इस रंग के कपड़े पहनने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
7/7 Image Source : canva
मकर संक्रांति पर काले रंग और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। कहते हैं इस दिन इन रंगों के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।