Malmas 2026: मलमास में 4 चीजों के दान से मिलेगा महापुण्य, भगवान विष्णु की कृपा से घर में आएगी सुख समृद्धि

Malmas 2026: मलमास की शुरुआत 17 मई से हो चुकी है। इस माह में कुछ चीजों का दान करने से आपको भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सकती है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

मलमास के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है। जैसे इस माह में अगर आप किसी मंदिर, नदी आदि में दीपदान करते हैं तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है और अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। दीपदान के अलावा 3 और चीजें भी हैं जिनका दान आपको मलमास के दौरान करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
1/4 Image Source : Magnific

2/4 Image Source : Magnific
मलमास के माह में धार्मिक पुस्तकों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक पुस्तकें आप किसी व्यक्ति को भी दान में दे सकते हैं या फिर किसी मंदिर या धार्मिक संस्था में भी। ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा तो आपको मिलती ही है, साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह भी मजबूत होता है।
3/4 Image Source : Magnific
मलमास के माह में पीली चीजों का दान करने से भी धन-धान्य और विष्णु कृपा आपको प्राप्त होती है। आप हल्दी, केला, चने की दाल और पीले वस्त्र इस माह में दान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
4/4 Image Source : Magnific
मलमास के माह में मालपुआ का दान भी बेहद खास माना जाता है। इस माह में 33 मालपुआ दान करके आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।