मूलांक 1 वालों को किस से करनी चाहिए दोस्ती, किन लोगों से रहना चाहिए दूर? जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष

अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी अलग विशेषताएं बताई गई हैं। इन विशेषताओं को ध्यान में रखकर ही अन्य मूलांक वालों से इनकी मित्रता और शत्रुता होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के अच्छे दोस्त कौन होते हैं और किन से इन्हीं दूरी बनानी चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
अंक ज्योतिष में हर मूलांक की अपनी अलग विशेषताएं बताई गई हैं। इन विशेषताओं को ध्यान में रखकर ही अन्य मूलांक वालों से इनकी मित्रता और शत्रुता होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि मूलांक 1 वालों के अच्छे दोस्त कौन होते हैं और किन से इन्हीं दूरी बनानी चाहिए।
2/5 Image Source : Istock
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है इसलिए इस मूलांक वालों में साहस पराक्रम की अधिकता होती है। इसके साथ ही गजब की नेतृत्व क्षमता भी इस मूलांक वालों में देखने को मिलती है। ये जीवन को खुलकर जीना चाहते हैं और किसी का दबाव पसंद नहीं करते। इसके कुछ लोगों से इनकी बनती है और कुछ लोगों से निभाने में इनको दिक्कतें आती हैं।
3/5 Image Source : Sora AI
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 1 वालों के लिए सबसे अच्छे मित्र मूलांक 3 और 9 वाले होते हैं। इन मूलांक वालों के साथ इनकी एनर्जी मैच करती है और ये लोग अच्छे पार्टनर भी बनते हैं। इसके साथ ही मूलांक 2 और 6 वालों के साथ भी इनके रिश्ते अच्छे होते हैं।
4/5 Image Source : Sora AI
मूलांक 1 वालों को मूलांक 4, 5 और 8 वालों के साथ संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर भी इनके मतभेद पैदा हो जाते हैं। इन मूलांक वालों के साथ बिजनेस, विवाह आदि में भी मूलांक 1 वालों को परेशानियां आ सकती हैं।
5/5 Image Source : unsplash
अगर आपका मूलांक भी 1 है तो आपको भी सोच-समझकर अपने मित्र बनाने चाहिए। अंक ज्योतिष की मानें तो अपने राशि के स्वामी के गुण को देखकर अगर आप मित्रता, पार्टनरशिप या विवाह करते हैं तो जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है।