Navratri Bhog: माता रानी को इन 5 चीजों का जरूर लगाएं भोग, हर काम में मिलेगी सफलता

नवरात्रि में माता रानी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें इन 5 चीजों का भोग जरूर लगाएं। कहते हैं इन भोग से माता रानी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं।

नवरात्रि में मां दुर्गा को हर दिन अलग-अलग भोग अर्पित किए जाते हैं। लेकिन यहां हम आपको माता के 5 सबसे प्रिय भोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से चढ़ाया जाता है।
1/6 Image Source : canva
नवरात्रि में मां दुर्गा को हर दिन अलग-अलग भोग अर्पित किए जाते हैं। लेकिन यहां हम आपको माता के 5 सबसे प्रिय भोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से चढ़ाया जाता है।
2/6 Image Source : canva
नवरात्रि में माता को पूरी, हलवा और चने का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। खासकर कन्या पूजन के समय ये भोग छोटी कन्याओं को खिलाया जाता है, जिन्हें मां दुर्गा का रूप माना जाता है।
3/6 Image Source : canva
मां दुर्गा को चावल और दूध से बनी खीर बहुत पसंद है। इसे अक्सर अष्टमी या नवमी के दिन प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है।
4/6 Image Source : instagram
मां दुर्गा को मालपुआ का भोग भी अति प्रिय है। यह भोग आटे, दूध और चीनी से बनता है। इसे विशेष रूप से अष्टमी और नवमी पर चढ़ाया जाता है।
5/6 Image Source : canva/freepik
माता रानी को फल और मेवे का प्रसाद भी अति प्रिय है। कहते हैं नवरात्रि में ताजे मौसमी फल, खजूर, बादाम, किशमिश आदि माता को अर्पित करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।
6/6 Image Source : canva
माता को नारियल का भोग भी अति प्रिय है। नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और इसे सभी देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। नवरात्रि में भी माता रानी को नारियल का भोग लगाना बहुत फलदायी होता है।