Shanishchari Amavasya: शनिश्चरी अमावस्या पर चमकेगी शनि की 2 राशियों की किस्मत, बनेंगे अधूरे काम और होगा धन लाभ

शनिश्चरी अमावस्या 16 मई 2026 को है और साथ ही इसी दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का भी शुभ संयोग है। इसलिए शनि की 2 राशियों मकर और कुंभ के लिए शनिश्चरी अमावस्या का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इन राशियों को कैसे फल जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
1/4 Image Source : India Tv
शनिश्चरी अमावस्या 16 मई 2026 को है और साथ ही इसी दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का भी शुभ संयोग है। इसलिए शनि की 2 राशियों मकर और कुंभ के लिए शनिश्चरी अमावस्या का दिन बेहद खास माना जा रहा है। इन राशियों को कैसे फल जीवन में प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं।
2/4 Image Source : Magnific
मकर राशि- शनिश्चरी अमावस्या का दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष में भी मजबूती देखने को मिल सकती है। किस्मत के सहयोग से कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ मिलने के भी योग हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं।
3/4 Image Source : Magnific
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को कुछ अधूरे काम शनि जयंती पर पूरे हो सकते हैं। अगर कारोबार से जुड़ी कोई डील अटकी हुई थी तो वो आपको मिल सकती है। रोजगार कुछ लोग पा सकते हैं इसके साथ ही भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम की तारीफ घर के लोग कर सकते हैं। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
4/4 Image Source : Magnific
मकर और कुंभ राशि के अलावा मिथुन और तुला राशि के लिए भी शनिश्चरी अमावस्या का दिन अच्छा साबित हो सकता है। ये दोनों राशियां भी जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही इनके जीवन की मुश्किलें भी हल हो सकती हैं। शनि देव के आशीर्वाद से कारोबार में लाभ मिलने के भी योग हैं।