शनिवार के दिन 4 चीजों का दिखना बेहद शुभ, शनि देव की कृपा का हैं संकेत

शनिवार के दिन को शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दिखना शनिदेव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
1/5 Image Source : India Tv
शनिवार के दिन को शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दिखना शनिदेव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
2/5 Image Source : Magnific
शनिवार के दिन अगर आपको काली गाय दिखे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर गाय बछड़े को दूध पिलाते नजर आए तो समझ लीजिए आपके अच्छे दिन आने वाले हैं और शनि देव आपको छप्परफाड़ धन लाभ दे सकते हैं। गाय के दिखने पर सुख-समृद्धि आपके जीवन में आती है।
3/5 Image Source : Magnific
शनिवार के दिन कौए का दिखना भी बेहद शुभ संकेत माना गया है। खासकर कोआ अगर आपके घर की छत पर, या बालकनी पर आपको दिखाई दे जाए तो समझ जाइए शनि देव आपके जीवन के कष्टों को दूर करेंगे और आपके जीवन में संतुलन लौटेगा।
4/5 Image Source : Magnific
शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखना भी बेहद शुभ होता है। खासकर अचानक से अगर कुत्ता आपके सामने आ जाए तो। काले कुत्ते का दिखना भी शनि देव की कृपा का प्रतीक है। ऐसा होने पर शनि देव आपके जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं।
5/5 Image Source : Magnific
शनिवार के दिन आपको रास्ते में कोई व्यक्ति सरसों के तेल का बर्तन ले जाता दिखाई दे या कोई जरूरतमंद आपसे तेल मांगने लगे तो समझ जाइए कि शनि देव आपके जीवन से दिक्कतों को दूर करने वाले हैं। ऐसी स्थिति में आपको जरूरत मंद को तेल अवश्य देना चाहिए।