शनि की साढ़ेसाती में गलती से भी न करें ये 5 काम, अस्त-व्यस्त हो जाएगा जीवन

शनि ग्रह को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है और जब भी इनकी साढ़ेसाती चलती है तो व्यक्ति को जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अगर आप अच्छे कर्म करते हैं तो अच्छे परिणाम भी आपको साढ़ेसाती के दौरान मिल सकते हैं। वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जिनको साढ़ेसाती के दौरान करने से आपको जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
1/6 Image Source : Freepik

2/6 Image Source : Freepik
1. शनि की साढ़ेसाती के दौरान आपको गलती से भी माता-पिता या अपने वरिष्ठजनों के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। वरिष्ठ लोगों के साथ गलत व्यवहार करने से शनि क्रोधित होते हैं और आपके जीवन में कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इसके साथ ही झूठ बोलने से भी इस दौरान बचें।
3/6 Image Source : Freepik
2. शनि की साढ़ेसाती की अवधि में आपको बेजुबान जानवरों पर गलती से भी अत्याचार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से साढ़ेसाती के दौरान मुश्किलें आपको आ सकती हैं। मानसिक और शारीरिक परेशानियों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।
4/6 Image Source : Freepik
3. साढ़ेसाती की अवधि में आपको काले कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं।
5/6 Image Source : Freepik
4. साढ़ेसाती के दौरान आपको मदिरा पान करने से भी बचना चाहिए। मदिरा का सेवन करने से शनि के दुष्प्रभाव बढ़ सकते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।
6/6 Image Source : Freepik
5. मांस का सेवन करना भी साढ़ेसाती के दौरान अशुभ माना जाता है। जो लोग मांस का सेवन साढ़ेसाती के दौरान करते हैं उनके जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। इसके साथ ही शनि की साढ़ेसाती में मांस का सेवन करने से राहु और केतु भी बुरा प्रभाव देने लग जाते हैं।