Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, संवर जाएगी जिंदगी

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजें रखना बेहद शुभ होता है, इन चीजों को मुख्य द्वार पर रखने से घर में बरकत आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजें रखना बेहद शुभ होता है। मुख्य द्वार से ही ऊर्जा हमारे घर में प्रवेश करती है। ऐसे में कुछ चीजों को घर के मुख्य द्वार पर रखने से हमेशा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
1/5 Image Source : Freepik

2/5 Image Source : Freepik
घर के मुख्य द्वार के पास अगर खुली जगह है तो यहां आप तुलसी का पौधा रख सकते हैं। तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मकता हमेशा घर में आती है। साथ ही ऐसा करने से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
3/5 Image Source : Freepik
मुख्य द्वार पर अगर आप एक गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा लगाते हैं तो इससे भी घर का वास्तु सुधरता है और जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं। यह उपाय धन-धान्य प्रदान करने वाला भी माना जाता है।
4/5 Image Source : Freepik
शाम के समय आपको घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप पर बरसता है और साथ ही नकारात्मक शक्तियां आपकी चौखट से दूर रहती हैं।
5/5 Image Source : Freepik
स्वास्तिक या फिर ऊँ का चिह्न भी घर के मुख्य द्वार पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भी सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है साथ ही घर के लोगों का आध्यात्मिक विकास भी होता है।