मेन गेट पर शू रैक रखना सही या गलत? जान लें घर में जूता-चप्पल रखने के वास्तु नियम

अधिकतर लोग घर में कहीं भी जूता-चप्पल रख देते हैं जो कि वास्तु अनुसार बिल्कुल भी सही नहीं है। कहते हैं गलत दिशा में रखा गया शू रैक यानी जूते-चप्पल की अलमारी घर में वास्तु दोष पैदा करता है। इससे घर का माहौल नकारात्मक हो जाता है और कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है। वैसे अधिकतर लोग अपने घर के मेन गेट के पास ही शू रैक रख देते हैं लेकिन वास्तु अनुसार ये बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं शू रैक के रखरखाव को लेकर वास्तु शास्त्र क्या कहता है।
1/6 Image Source : sora ai

2/6 Image Source : sora ai
घर के मुख्य द्वार के एकदम पास में शू रैक नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता। साथ ही घर में आने वाले मेहमानों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और सुख-शांति में बाधा आ सकती है। अगर घर में शू रैक रखने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है तब ही मुख्य द्वार पर शू रैक रखें लेकिन थोड़ी दूरी पर। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शू रैक ढका होना चाहिए यानी जूते-चप्पल रखने की अलमारी बंद होनी चाहिए।
3/6 Image Source : canva
दक्षिण-पश्चिम दिशा जूते-चप्पल रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा मानी जाती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में नहीं होता। भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में शू रैक नहीं रखना चाहिए क्योंकि इसे ध्यान और प्रार्थना के लिए पवित्र स्थान माना जाता है और ऐसे में इस दिशा में गंदे जूते-चप्पल रखने से वास्तु दोष लग सकता है।
4/6 Image Source : canva
संभव हो तो जूते-चप्पल रखने की कैबिनेट, रैक या अलमारी लकड़ी की बनवाएं। यदि बाजार से बनी-बनाई खरीदते हैं, तो लकड़ी वाली ही खरीदें। वास्तु अनुसार धातु, प्लास्टिक या कपड़े की शू रैक अशुभ फल देती है।
5/6 Image Source : sora ai
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर जूते-चप्पल को हमेशा कैबिनेट, बंद रैक या अलमारी में रखना चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मकता नहीं फैलती। वहीं खुले में गंदे जूते-चप्पल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
6/6 Image Source : Sora Ai
वास्तु के अनुसार घर में जूते-चप्पल बेड रूम में नहीं रखने चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंध सही नहीं रहते। इसके साथ ही सीढ़ियों के नीचे भी शू रैक नहीं रखना चाहिए। जूते-चप्पल रखने के लिए घर का स्टोर रूम, ड्राइंग रूम की दक्षिण-पश्चिम दिशा और बालकनी उत्तम स्थान माना जाता है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)