शनि दोष से मिलेगा छुटकारा, बस घर की इस दिशा में रख दें घोड़े की नाल

vastu tips ghode ki naal ko ghar me rakh lain is jagah shani ke sabhi dosh ho jayenge door

घोड़े की नाल को वास्तु शास्त्र में बेहद सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। अगर आप घर में इसे सही दिशा में रखते हैं तो आपके जीवन में अचानक से बेहतरीन बदलाव आने लगते हैं। घोड़े की नाल को घर में रखने से न केवल शनि दोष दूर होता है बल्कि कई अन्य शुभ परिणाम भी आपको मिलते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि घर में घोड़े की नाल को कहां रखना चाहिए और इससे क्या फायदे आपको मिलते हैं।
1/5 Image Source : Sora AI

2/5 Image Source : Sora AI
घोड़े की नाल रखने की सही दिशा: वास्तु शास्त्र की मानें तो घोड़े की नाल को घर में उत्तर और पूर्व दिशा में आप रख सकते हैं। इसके साथ ही वायव्य कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में भी घोड़े की नाल को रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन दिशाओं में अगर घर का द्वार हो तो उस पर भी आप घोड़े की नाल लगा सकते हैं। वहीं घर में शमी का पेड़े है तो लोहे के बर्तन में घोड़े की नाल को डालकर, उसमें पानी भरकर शमी के पेड़ के नीचे दबा दें। ऐसा करने से आपकी सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।
3/5 Image Source : Sora AI
किस रंग के घोड़े की नाल सबसे प्रभावशाली: वास्तु की मानें तो काले रंग के घोड़े की नाल घर में रखना या कहीं पर इसे लगाना सबसे शुभ होता है। काले घोड़े की नाल लगाने से वास्तु के कई दोष दूर हो जाते हैं।
4/5 Image Source : Sora AI
घोड़े की नाल घर में होने से क्या लाभ मिलते हैं: शनि दोष से मुक्ति- घोड़े की नाल को अगर आप घर के बाहर द्वार पर या किसी दीवार पर लगा देते हैं तो शनि दोष दूर होने लगता है। ऐसा करने से शनि की दशा, साढ़ेसाती में भी आपको आराम मिलता है।
5/5 Image Source : Sora AI
आर्थिक तंगी से छुटकारा: घोड़े की नाल लगाने से शनि के दोष दूर होने लगते हैं जिससे आर्थिक पक्ष भी सुधरने लगता है। इसके साथ ही कर्ज से भी आप मुक्त हो जाते हैं और कहीं धन अटका हुआ था तो वो भी आपको वापस मिल जाता है।