इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर, टॉप-5 में 3 एशिया के प्लेयर

रोहित और विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों बल्लेबाज अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों के बारे में...

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव प्लेयर्स की बात की जाए, तो एशियाई बल्लेबाजों का बोलबाला है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव खिलाड़ियों के बारे में..
1/6 Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव प्लेयर्स की बात की जाए, तो एशियाई बल्लेबाजों का बोलबाला है। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव खिलाड़ियों के बारे में..
2/6 Image Source : AFP
बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों की लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं। मुशफिकुर रहीम ने 481 इंटरनेशनल मैचों की 542 पारियों में 34.62 के औसत से 16171 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 23 शतक और 24 अर्धशतक भी निकले हैं।
3/6 Image Source : AFP
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का कब्जा है। स्मिथ ने 362 इंटरनेशनल मैचों की 432 पारियों में 47.75 के औसत से 17814 रन बनाए हैं। इसमें 49 शतक और 85 अर्धशतक शामिल हैं।
4/6 Image Source : AFP
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने 517 मैचों की 550 पारियों में 42.66 के औसत से 20652 रन जड़े हैं। इसमें 52 शतक और 113 अर्धशतक जड़े हैं।
5/6 Image Source : AFP
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं। जो रूट ने 396 मैचों की 523 पारियों में 49.72 के औसत से 23074 रन बनाए हैं, जिसमें 61 शतक और 122 अर्धशतक शामिल हैं।
6/6 Image Source : AFP
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने 565 मैचों की 632 पारियों में 52.82 के औसत से 28527 रन बनाए हैं। इसमें 86 शतक और 148 अर्धशतक शामिल हैं।