टेनिस ब्यूटी ने खेल से ज्यादा ग्लैमर में बटोरी चर्चा, अब 44 की उम्र में चौथी बार बनेगी मां

टेनिस के कोर्ट पर अब तक कई ऐसी महिला खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिली हैं जो अपने खेल से ज्यादा खूबसूरती के लिए चर्चा में रही हैं। इसी में एक नाम रूस में जन्म लेने वाली एना कुर्निकोवा का भी शामिल है, जिन्होंने हाल में ही चौथी बार मां बनने का ऐलान करने के साथ सभी को चौंका दिया है। एन कुर्निकोवा अभी 44 साल की हैं लेकिन वह अपनी खूबसूरती के मामले में मौजूदा कई दिग्गज खूबसूरत महिलाओं को टक्कर देते हुए नजर आती हैं।
1/6 Image Source : annakournikova/Instagram
टेनिस के कोर्ट पर अब तक कई ऐसी महिला खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिली हैं जो अपने खेल से ज्यादा खूबसूरती के लिए चर्चा में रही हैं। इसी में एक नाम रूस में जन्म लेने वाली एना कुर्निकोवा का भी शामिल है, जिन्होंने हाल में ही चौथी बार मां बनने का ऐलान करने के साथ सभी को चौंका दिया है। एन कुर्निकोवा अभी 44 साल की हैं लेकिन वह अपनी खूबसूरती के मामले में मौजूदा कई दिग्गज खूबसूरत महिलाओं को टक्कर देते हुए नजर आती हैं।
2/6 Image Source : annakournikova/Instagram
एना कुर्निकोवा ने सिर्फ 14 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस में पहली बार कदम रखा था, जिसमें उनका करियर अधिक लंबा नहीं हो सकी जिसकी बड़ी वजह उनका लगातार चोटिल होना था। एना ने अपने टेनिस करियर में 2 बड़े खिताब महिला डबल्स में जीते जो साल 1999 और 2002 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर आए जिसमें वह मार्टिना हिंगीस के साथ खेली थी।
3/6 Image Source : annakournikova/Instagram
एना कुर्निकोवा ने टेनिस कोर्ट के बाहर साल 2002 में उस समय सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोरी जब उन्हें वर्ल्ड की सबसे सेक्सी महिला चुना गया। एना ने इस मामले में ब्रिटनी स्पीयर्स और जेनिफर लोपेज जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था।
4/6 Image Source : annakournikova/Instagram
टेनिस कोर्ट को एना कुर्निकोवा ने साल 2003 में उस समय अलविदा कह दिया जब उन्हें लगातार पीठ और पैरों में लगी चोटों से जूझना पड़ा था। एना ने जब टेनिस खेलना छोड़ा उस समय उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। एना ने अपने इस फैसले को लेकर उस समय बयान दिया था कि वह टेनिस ही जिंदगी में सबकुछ नहीं है।
5/6 Image Source : annakournikova/Instagram
एना कुर्निकोवा अभी फिलहाल तीन बच्चों की मां हैं जिसमें उनके 7 साल की लूसी और निकोलस हैं जो जुड़वा हैं। वहीं 5 साल की बेटी मैरी है। एना कुर्निकोवा और एनरिके साल 2001 से साथ हैं लेकिन दोनों ने अब तक अपनी शादी को लेकर रहस्य बनाकर रखा हुआ है, जिसमें अब तक दोनों ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
6/6 Image Source : annakournikova/Instagram
एना कुर्निकोवा के टेनिस करियर को लेकर बात की जाए तो डब्ल्यूटीए के अनुसार उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर-1 रही जो नवंबर 1999 में थी। इसके अलावा एना ने अपने करियर के दौरान 16 डबल्स खिताब जीते हैं तो वहीं उन्हें 200 मैचों में जीत मिली जबकि 71 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।