Asia Cup 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं

टी20 एशिया कप 2025 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है और फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।
1/6 Image Source : ap
टी20 एशिया कप 2025 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है और फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है।
2/6 Image Source : ap
टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा श्रीलंका के पथुम निसंका ने बनाए हैं। उन्होंने अभी तक तीन मैचों में कुल 124 रन जड़े हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं और इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 83 रन रहा है।
3/6 Image Source : ap
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने अभी तक टी20 एशिया कप 2025 के तीन मैचों में कुल 108 रन बनाए हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर 60 रन रहा है।
4/6 Image Source : ap
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टी20 एशिया कप 2025 के तीन मैचों में कुल 102 रन बनाए हैं, जिसमें 69 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है। वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
5/6 Image Source : ap
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टी20 एशिया कप 2025 के तीन मैचों में कुल 96 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 76 रन रहा है।
6/6 Image Source : ap
हांगकांग के Nizakat Khan टी20 एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल 94 रन बनाए हैं। इस दौरान 52 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।