T20 World Cup में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले धाकड़ खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी, केन विलियमसन, डैरेन सैमी और बाबर आजम जैसे प्लेयर्स ने कप्तानी की है। आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स में से किसने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।
1/6 Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी, केन विलियमसन, डैरेन सैमी और बाबर आजम जैसे प्लेयर्स ने कप्तानी की है। आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स में से किसने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है।
2/6 Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 20 में टीम को जीत मिली। इसके अलावा 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
3/6 Image Source : ap
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 21 मैचों में कप्तानी का जिम्मा संभाला और इस दौरान उन्होंने 14 में टीम को जीत दिलाई और सिर्फ 7 में हार का मुंह देखना पड़ा।
4/6 Image Source : ap
वेस्टइंडीज के Daren Sammy ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 18 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 11 में विंडीज ने जीत दर्ज की और सिर्फ में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक मैच टाई रहा और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला। सैमी की कप्तानी में ही वेस्टइंडीज ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप (2012, 2016) का खिताब जीता था।
5/6 Image Source : ap
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 17 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 11 में जीत दर्ज की और इसके अलावा पांच में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। एक मैच टाई रहा था।
6/6 Image Source : pti
इंग्लैंड के Paul Collingwood ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 17 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 8 में टीम को जीत मिली है और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। पॉल की कप्तानी में इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 का खिताब अपने नाम किया था।