PHOTOS : दिल्ली को 18 रनों से हराकर दिल्ली ने पाइंट टेबल में फिर से किया टॉप

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने पाइंट टेबल में फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया।
1/4 Image Source : IPLT20.com
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने पाइंट टेबल में फिर से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया।
2/4 Image Source : IPLT20.com
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर के नाबाद 88 रनों की मदद से चार विकेट पर 228 रन बनाये। अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 41 गेंद में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली।
3/4 Image Source : IPL
229 रनों के लक्ष्या का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 58 रन नीतीश राणा ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में चार चौके और चार छक्के मारे। इयोन मोर्गन ने 44 रनों का योगदान दिया।
4/4 Image Source : IPL
मोर्गन और राहुल त्रिपाठी के बीच 7वें विकेट के लिये 78 रन की साझेदारी के बाद लग रहा था कि कोलकाता जीत सकता है लेकिन 19वें ओवर में मोर्गन और फिर त्रिपाठी के आउट होने के बाद मैच दिल्ली की झोली में चला गया।