टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर

टेस्ट का मौसम फिर से आने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच जहां टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जााएगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 13 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन से हैं। यहां वीरेंद्र सहवाग दूसरे नंबर पर आते हैं।
1/6 Image Source : getty

2/6 Image Source : getty
टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय ब​ल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने साल 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल 71 बॉल पर शतक लगा दिया था। तब से लेकर अब तक करीब 30 साल का वक्त गुजर गया है, लेकिन अजहर का ये रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है।
3/6 Image Source : getty
वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में दूसरे नं​बर पर आते हैं। सहवाग ने साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 78 बॉल पर टेस्ट शतक लगा दिया था। सहगवा ने उस मैच में 180 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।
4/6 Image Source : afp
शिखर धवन ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 बॉल पर टेस्ट शतक लगाया था। ये मैच मोहाली में खेला गया था। उस वक्त शिखर धवन जबरदस्त फॉर्म में थे और खूब रन बना रहे थे।
5/6 Image Source : getty
कपिल देव का भी नाम इस लिस्ट में आता है। उन्होंने साल 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए मैच में 86 बॉल पर शतक लगाया था। काफी वक्त तक उनके नाम ये रिकॉर्ड रहा, जिसे बाद में अजहर ने आकर तोड़ा।
6/6 Image Source : getty
हार्दिक पांड्या ने भी टेस्ट में 86 बॉल पर शतक लगाया है। उन्होंने ये सेंचुरी श्रीलंका के खिलाफ 2017 में ये काम किया था। हालांकि हार्दिक का टेस्ट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। वे खुद ही टेस्ट नहीं खेलते हैं।