इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी, टॉप-3 में 2 भारतीय

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दुनिया के सिर्फ 10 बल्लेबाज ही 50 या उससे ज्यादा शतक लगाने में सफल रहे हैं। इनमें भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका के 2 बल्लेबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है।
1/6 Image Source : AP
इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दुनिया के सिर्फ 10 बल्लेबाज ही 50 या उससे ज्यादा शतक लगाने में सफल रहे हैं। इनमें भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका के 2 बल्लेबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है।
2/6 Image Source : AP
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सबसे तेज 50 इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट ने 50 इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी करने के लिए कुल 455 पारियां खेलीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रूट कितने शानदार बल्लेबाज हैं।
3/6 Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 सेंचुरी जड़ने वाले रिकी पोंटिंग ने 417 पारियों में 50 इंटरनेशनल शतक जड़ने का कारनामा किया।
4/6 Image Source : PTI
महान बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर सबसे तेजी से 50 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने 50 इंटरनेशनल शतक बनाने के लिए कुल 376 पारियां खेलीं। कई सालों तक सचिन के नाम यह रिकॉर्ड रहा जो बाद में एक नहीं बल्कि 2 खिलाड़ियों ने तोड़ा।
5/6 Image Source : AP
साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 सेंचुरी बनाने वाले इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे तेज बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट के इतिहास के महानतम ओपनर में से एक अमला ने यह मुकाम हासिल करने के लिए कुल 348 पारियां खेलीं।
6/6 Image Source : AP
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे तेज 50 इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के साथ बराबरी पर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कोहली ने भी 50 इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी करने के लिए कुल 348 पारियां खेलीं।