पाकिस्तान-इंग्लैंड समेत 6 दिग्गज टीमें हुईं उलटफेर का शिकार, नामीबिया-स्कॉटलैंड ने भी चौंकाया, देखें पूरी लिस्ट

From South Africa to pakistan and england, here are Six big upsets and turnaround of T20 World Cup 2022

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस साल 6 बड़े उलटफेर देखने को मिले। इनमें पहले दिन जहां श्रीलंका को नामीबिया के हाथों हार मिली तो वहीं सुपर 12 स्टेज में आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने हराया। पढ़िए उलटफेर से भरे इस वर्ल्ड कप के सभी छह मैचों का हाल...
1/7 Image Source : Getty
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस साल 6 बड़े उलटफेर देखने को मिले। इनमें पहले दिन जहां श्रीलंका को नामीबिया के हाथों हार मिली तो वहीं सुपर 12 स्टेज में आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स ने हराया। पढ़िए उलटफेर से भरे इस वर्ल्ड कप के सभी छह मैचों का हाल...
2/7 Image Source : Getty
SL vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप के सबसे पहले ही मैच में उलटफेर हुआ। राउंड 1 के मुकाबले में नामीबिया ने पूर्व चैंपियन श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया।
3/7 Image Source : Getty
WI vs SCO: दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज भी उलटफेर से नहीं बच पाई और राउंड 1 के एक ग्रुप मुकाबले में उसे स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
4/7 Image Source : Getty
IRE vs WI: वेस्टइंडीज को एक बार फिर से उलटफेर का शिकार होना पड़ा और इस बार उसे आयरलैंड ने 9 विकेट से हराया।
5/7 Image Source : Getty
ENG vs IRE: उलटफेर का सफर राउंड 1 से होकर सुपर 12 स्टेज तक पहुंचा और इस बार इसका शिकार हुई पूर्व चैंपियन इंग्लैंड। बारिश से बाधित मैच में उसे भी आयरलैंड ने ही हराया।
6/7 Image Source : Getty
PAK vs ZIM: पाकिस्तान को जिम्बाब्वे ने झटका दिया और सुपर 12 स्टेज के मुकाबले में 1 रन से हराकर उलटफेर किया।
7/7 Image Source : Getty
SA vs NED: सबसे बड़ा उलटफेर सुपर 12 स्टेज मुकाबलों के आखिरी दिन देखने को मिला। खिताब की दावेदार मानी जा रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को नीदरलैंड्स के हाथों 13 रन की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।